रोज नहाते समय करें 1 छोटा सा तांत्रिक उपाय

रोज नहाते समय करें 1 छोटा सा तांत्रिक उपाय

तंत्र शास्त्र के अनुसार तांत्रिक उपाय बहुत जल्दी असर दिखाते हैं। यदि कोई व्यक्ति सही तरीके से इन उपायों का प्रयोग करें तो उसकी घर की दशा और दिशा दोनों बदल सकती है।

नहाते समय यदि एक छोटा सा तांत्रिक उपाय कर लें तो धन संबंधी मामलों में आ रही रुकावटें समाप्त हो जाती हैं। ऐसा ही एक चमत्कारी उपाय है नहाते समय करने का, इस उपाय के अनुसार जिस बाल्टी में हम नहाने का पानी लेते हैं उस पानी पर यह उपाय करना होगा।
रोज नहाते समय करें 1 छोटा सा तांत्रिक उपाय
1.) नहाने के पानी पर अपनी इंडेक्स फिंगर यानी तर्जनी अंगुली से त्रिभुज का निशान बनाएं। इसके बाद एक अक्षर का बीज मंत्र ह्रीं पानी पर लिखें। 
        इस प्रकार प्रतिदिन नहाने से पहले यह उपाय करें। यह तांत्रिक उपाय है। अत: इस संबंध में किसी प्रकार की शंका या संदेह नहीं करना चाहिए। अन्यथा उपाय का प्रभाव निष्फल हो जाता है।

2.) नदी में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता रहता है। यदि कोई व्यक्ति नदी में स्नान करता है तो उसे पानी पर ऊँ लिखकर पानी में तुरंत डुबकी मार लेना चाहिए। 

इस उपाय से नदी में स्नान का अधिक पुण्य प्राप्त होता है। इससे आपके आसपास की नेगेटिव एनर्जी भी समाप्त हो जाती है।

यह तो तांत्रिक उपाय है लेकिन शास्त्रों के अनुसार नहाते समय देवी-देवताओं के नामों का या उनके मंत्रों का उच्चारण भी किया जा सकता है। यह उपाय भी बहुत ही लाभदायक होता है और इससे स्वास्थ्य संबंधी फल भी प्राप्त होते हैं।
     
3.) शास्त्रों के अनुसार प्रात:काल ब्रह्म मुहूर्त में नहाना श्रेष्ठ फल प्रदान करता है। इसी वजह से हमेशा स्नान सूर्योदय से पहले ही कर लेना चाहिए।
नहाने के बाद प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करना चाहिए। सूर्य को जल चढ़ाने से मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।

4.) नहाते समय सबसे पहले सिर पर पानी डालना चाहिए। इसके बाद पूरे शरीर पर पानी डालें। इसके पीछे भी वैज्ञानिक कारण है। इस प्रकार नहाने से हमारे सिर एवं शरीर के ऊपरी हिस्सों की गर्मी पैरों से निकल जाती है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for Comment

Blogger द्वारा संचालित.