मरने के बाद किसी का सपने में आना- क्या देते हैं संकेत

शास्त्रों के अनुसार जीवन और मृत्यु का चक्र अनवरत चलता रहता है। गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने यही बताया है कि व्यक्ति का शरीर नश्वर होता है। आत्मा अमर होती है जो निश्चित समय के लिए अलग-अलग शरीर धारण करती है। 

किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसकी आत्मा को पुन: नया जन्म मिलता है। जीवन में हमारे कई रिश्ते-नाते बनते हैं, कई लोगों से लगाव होता है। ऐसे में मृत्यु के बाद अक्सर प्रियजनों को मृत व्यक्ति की याद आती है, सपने में भी दिखाई देते हैं।

यदि कोई मरने के बाद सपने में आए तो क्या करेँ

When Dead People Comes in your Dream

शास्त्रों के अनुसार जीवन और मृत्यु का चक्र अनवरत चलता रहता है। गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने यही बताया है कि व्यक्ति का शरीर नश्वर होता है। आत्मा अमर होती है जो निश्चित समय के लिए अलग-अलग शरीर धारण करती है। 

किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसकी आत्मा को पुन: नया जन्म मिलता है। जीवन में हमारे कई रिश्ते-नाते बनते हैं, कई लोगों से लगाव होता है। ऐसे में मृत्यु के बाद अक्सर प्रियजनों को मृत व्यक्ति की याद आती है, सपने में भी दिखाई देते हैं।


• यदि किसी भी इंसान को सपने में कोई मृत व्यक्ति दिखाई देता है तो उसे ये दो काम अवश्य करना चाहिए। पहला काम है उस मृत व्यक्ति के नाम पर रामायण या श्रीमदभागवत का पाठ करना चाहिए। दूसरा काम है गरीब बच्चों को मिठाई खिलाएं। इसके साथ ही मृत व्यक्ति के नाम से विधि-विधान से तर्पण कराना चाहिए।

• शास्त्रों के अनुसार यदि मृत्यु के बाद बार-बार सपनों में आना किसी बात की ओर इशारा होता है। ऐसा माना जाता है कि यदि मरने वाले आत्मा अतृप्त है या उसकी कोई इच्छा अधूरी रह गई है या वह अशांत है तो संबंधित व्यक्ति के सपनों में आकर संकेत देती है। ऐसे में परिवार के सदस्यों को मृत व्यक्ति की आत्मा की शांति के लिए पुण्य कर्म, दान आदि करना चाहिए। इससे वह आत्मा तृप्त होती है और उसे शांति प्राप्त होती है।

• सपने में कोई मृत व्यक्ति खुश दिखाई दे तो समझना चाहिए कि उसकी आत्मा प्रसन्न है। अत: उस व्यक्ति के नाम पर समय-समय पर तर्पण आदि कर्म किए जाने चाहिए।

ऐसा माना जाता है कि यदि किसी मृत व्यक्ति की आत्मा को शांति नहीं मिली हो तो वह भटकती रहती है और उससे संबंधित लोगों को सपनों में दिखाई देती है।

• कभी-कभी किसी मृत व्यक्ति से अधिक लगाव होने या उसके संबंध में अत्यधिक सोचने के कारण भी वे लोग सपने में दिखाई देते हैं।

• यदि अत्यधिक डरावने सपने आते हैं तो सोते समय तकिए के नीचे चाकू रखकर सोना चाहिए।

• सोते समय देवी-देवताओं और इष्टदेव का नाम और उनके मंत्रों के जप से भी बुरे सपने दिखाई नहीं देते हैं।

• यदि कोई मृत व्यक्ति बार-बार सपना में आता है तो उसके विषय में अधिक सोचना नहीं चाहिए। अन्यथा ऐसे सपने लगातार आते रहने की संभावनाएं बनी रहेंगी।

• यदि सपने में कोई मृत व्यक्ति कुछ कार्य करने के लिए बोल रहा हो और वह काम संभव हो तो अवश्य पूरा कर देना चाहिए। इससे उसकी आत्मा को शांति मिलेगी।

• यदि सपने में कोई मृत व्यक्ति आए और वह क्रोधित दिखाई तो इसका मतलब यही है कि वह आपसे कुछ चाहता है। अत: उस व्यक्ति के नाम पर मिठाई का दान करें। उसके व्यक्ति के नाम तर्पण किया जाना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for Comment

Blogger द्वारा संचालित.