वास्तु शास्त्र | घर मे मोरपंख रखना क्यों जरूरी है

दोस्तों पुराने समय में लोग अपने घरों में मोर पंख रखा करते थे। ऐसा माना जाता था कि मोर पंख रखने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। वास्तु शास्त्र में मोर पंख का काफी महत्व बताया गया है।

वास्तु शास्त्र के हिसाब से मोरपंख घर में शांति और तनाव दूर करने में मददगार है। वैदिक ज्योतिष के हिसाब से भी मोर पंख राहु के प्रभाव को दूर करने में प्रयोग में लाया जाता है। यह राहु के अशुभ प्रभाव में कमी लाने में सहायता करता है। आइए आपको बताते हैं घर में किन किन जगहों पर मोर पंख लगाने से फायदा होता है।


मोर के पंख को घर के मंदिर मे रखने से घर की समृद्धि में वृद्धि होती है।

◆अगर आपका बच्चा जिद्दी हो तो इसे छत के पंखों पर लगा दे। ताकि जब पंखा चलेगा उसकी हवा मोरपंखो से होकर आपके बच्चे को लगेगी। धीरे-धीरे उसकी जिद कम होती जायेगी।

◆यदि शत्रु अधिक तंग कर रहें हो तो मोर पंख पर हनुमान जी के मस्तक के सिन्दूर से मंगलवार या शनिवार रात्री में उसका नाम लिख कर अपने घर के मंदिर में रात के समय रखें। प्रातःकाल उठकर बिना नहाये धोए बहते पानी में बहा देने से शत्रु अपनी शत्रुता छोड़ कर मित्रता का व्यवहार करने लगता है।

◆मोर व सर्प में शत्रुता है। सर्प, शनि तथा राहू के संयोग से बनता है यदि मोर का पंख अपनी जेब व डायरी में रखा हो तो राहू का दोष परेशान नहीं करता है।

अगर घर में अशांति है, मनमुटाव, तनाव, क्लेश का वातावरण बना रहता है, तो घर के दक्षिण दिशा में या दक्षिण पूर्व दिशा(आग्नेय कोण) में मोर पंख की तस्वीर लगाना या इसे किसी चीज से चिपका देना चाहिए।

अगर घर मे तनाव, क्लेश, मानसिक अशांति ज्यादा बढ़ गई है तो मोर पंख को घर में ऐसी जगह लगाना चाहिए जहां पर आपकी नजर बार-बार उस पर पड़े।

मोर पंख को बार-बार देखने से आपके अंदर पॉजिटिव एनर्जी का संचार होगा। नकारात्मक विचार दूर होंगे और तनाव से मुक्ति मिलेगी।

घर के मुख्य गेट या दुकान के सामने एक 9 इंच की गणेश की मूर्ति और उसके ऊपर तीन मोर पंख लगाना बहुत शुभ होता है। इससे घर में शांति और समृद्धि का वास होने लगेगा। Business व्यापार में तरक्की होने लगेगी। रुके हुए काम बनने लगेंगे।

◆पढ़ने वाले विद्यार्थियों को और इंटरव्यू तैयारी करने वाले युवाओं को एक मोर पंख अपने शर्ट की जेब या पर्स
में रखना चाहिए। इससे राहु उनके favour में काम करने लगेगा। आपकी बौद्धिक और तार्किक क्षमता में वृद्धि होगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही साबित होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for Comment

Blogger द्वारा संचालित.