घर मे झाडू से सम्बंधित वास्तु दोष- Broom Vastu

हमारे शास्त्रों में झाड़ू को बड़ा महत्व दिया गया है। क्योंकि यह साफ सफाई से जुड़ी हुई वस्तु है। झाडू साफ सफाई के साथ यह माता लक्ष्मी का भी प्रतीक है।
ऐसा कहा जाता है कि जहां जहां सफाई होती है, वहां वहां लक्ष्मी का वास होता है। इसीलिए दिवाली के दिन पूरे दिन पूरे घर की साफ सफाई की जाती है ताकि धन की देवी लक्ष्मी को घर मे बुलाया जा सके।

घर मे झाडू से जुड़े वास्तु दोष

ध्यान रखें कि आपके घर का वास्तु चाहे कितना भी खराब क्यों ना हो, अगर आप अपने घर में साफ सफाई और प्रकाश (Natural Light) की उचित व्यवस्था रखते हैं तो खराब वास्तु का प्रभाव भी कम हो जाता है।

झाड़ू किस दिन खरीदना चाहिए

क्योंकि झाड़ू लक्ष्मी का प्रतीक है इसलिए जिस दिन झाड़ू खरीदे हैं वह स्त्री प्रधान दिन होना चाहिए। 
पुरुष को विषमता (odd) और स्त्री समता (even) का प्रतीक माना गया है। यानी झाड़ू जिस दिन खरीदे उस दिन सम दिवस (even day) होना चाहिए। जैसे द्वितीय, चतुर्थी, षष्टि, अष्टमी आदि।
उसी तरह अगर दिन की बात करें तो सोमवार और शुक्रवार को स्त्री प्रधान दिन माना गया है। इसलिए इस दिन झाड़ू खरीदे।


झाड़ू से घर में प्रवेश करने वाली बुरी अथवा नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है। अत: इसके संबंध ध्यान रखें कि...

1. खुले स्थान पर झाड़ू रखना अपशकुन माना जाता है, इसलिए इसे छिपा कर रखें। क्योंकि झाड़ू लक्ष्मी का प्रतीक होती है और लक्ष्मी को हम हमेशा छुपा कर रखते हैं। उसी प्रकार झाड़ू को भी ऐसी जगह पर रखना चाहिए जहां किसी की नजर उस पर ना पड़े।

2. भोजन कक्ष में झाड़ू न रखें, क्योंकि इससे घर का अनाज जल्दी खत्म हो सकता है। साथ ही, स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

3. यदि अपने घर के बाहर हर रोज रात के समय दरवाजे के सामने झाड़ू रखते हैं तो इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है। ये काम केवल रात के समय ही करना चाहिए। दिन में झाड़ू छिपा कर रखें।

4. अमावस्या के दिन झाडू नहीं खरीदनी चाहिए। क्योंकि इससे आपका चंद्रमा कमजोर होता है।

5. झाड़ू को मंगलवार और शनिवार के दिन विषम दिन संख्या जैसे 1,3, 5 ,7फर 9 जैसी तारीख को ही घर से बाहर यानी दान करने के लिए निकालना चाहिए।


झाड़ू से जुड़े शकुन-अपशकुन

1. अगर कोई बच्चा घर में अचानक झाड़ू लगा रहा है तो समझना चाहिए अनचाहे मेहमान घर में आने वाले हैं।

2. सूर्यास्त के बाद घर में झाड़ू पोंछा गलती से भी नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करना अपशकुन माना जाता है।

3. झाड़ू को पैर लगना ठीक वैसा ही है जैसे हम घर आती हुई लक्ष्मी को ठोकर मार रहे हैं। अत: इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि कभी भी हमारा पैर झाड़ू पर नहीं लगना चाहिए। यह अपशकुन माना जाता है। ऐसा होने पर महालक्ष्मी आपसे रूठ सकती हैं। देवी लक्ष्मी के रूठने पर धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

4. कभी भी गाय या अन्य जानवर को झाड़ू से नहीं मारना चाहिए।

5. कोई भी सदस्य किसी खास कार्य के लिए घर से निकला हो तो उसके जाने के तुरंत बाद घर में झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने पर उस व्यक्ति को असफलता का सामना करना पड़ सकता है।

6. झाड़ू को कभी भी खड़ी करके नहीं रखना चाहिए। यह अपशकुन माना गया है।

7. हम जब भी किसी नए घर में प्रवेश करें, उस समय नई झाड़ू लेकर ही घर के अंदर जाना चाहिए। यह शुभ शकुन माना जाता है। इससे नए घर में सुख-समृद्धि और बरकत बनी रहेगी।

8झाड़ू को कभी भी घर से बाहर या छत पर नहीं रखना चाहिए। यह अशुभ माना जाता है। ऐसा करने पर आपके घर में चोरी होने का भय बना रहता है।


महालक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें ये उपाय

धनलक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए घर के आसपास किसी भी मंदिर में तीन झाड़ू रख आएं। यह पुराने समय से चली आ रही परंपरा है। पुराने समय में लोग अक्सर मंदिरों में झाड़ू दान किया करते थे।

ध्यान रखें ये बातें-
- मंदिर में झाड़ू सुबह ब्रह्म मुहूर्त में रखना चाहिए।
- यह काम किसी विशेष दिन करना चाहिए। विशेष दिन जैसे कोई त्योहार, ज्योतिष के शुभ योग या शुक्रवार को।
- इस काम को बिना किसी को बताए गुप्त रूप से करना चाहिए। शास्त्रों में गुप्त दान का विशेष महत्व बताया गया है।
- जिस दिन यह काम करना हो, उसके एक दिन पहले ही बाजार से 3 झाड़ू खरीदकर ले आना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for Comment

Blogger द्वारा संचालित.