हथेली पर स्वास्तिक का निशान बनाता हैं लक्ष्मी योग | Palm Reading for Money

 स्वास्तिक के निशान होने से बनता हैं लक्ष्मी योग

जिस प्रकार कुंडली अध्ययन करते हुए हम ग्रहों की बात करते हैं उसी तरह हथेली का अध्ययन (Palm Reading) करते हुए हम पर्वतों और उस पर तमाम आकृतियों का अध्ययन करते हैं। जैसे गुरु पर्वत, बुध पर्वत, शनि पर्वत आदि। 

हमारी पिछली पोस्ट में हमने सभी पर्वतों के बारे में बताया है। कृपया इसे पढ़ें।

दोस्तों, स्वास्तिक का चिन्ह अगर आपकी हथेली के किसी भी पर्वत पर बना हो, वह बुरा परिणाम कभी नहीं देता। क्योंकि हथेली पर स्वास्तिक का निशान भगवान गणेश का प्रतीक है और जिसकी हथेली में स्वास्तिक का चिन्ह है उस पर भगवान गणेश की कृपा अवश्य होती है। अब आइए बात करते हैं हथेली के तमाम पर्वतों पर बने स्वास्तिक के चिन्ह और उनकी विशेषताओं के बारे में।

Swastik Sign on Palm


स्वास्तिक का चिन्ह अगर इंडेक्स फिंगर के नीचे गुरु पर्वत के पास बना हुआ है तो वह पढ़ाई लिखाई से जुड़े कामों में बहुत अच्छा होता है। ऐसा व्यक्ति दिन रात तरक्की की सीढ़ियां चढ़ता चला जाता है।

मिडल फिंगर के नीचे शनि पर्वत के नीचे अगर स्वास्तिक का चिन्ह किसी भी रूप में बना हुआ दिखाई दे, तो व्यक्ति पर लक्ष्मी की कृपा होती है। ऐसा व्यक्ति अगर लोहे का काम, पेंट, तेल से संबंधित कार्य या प्लास्टिक का काम करें तो उसे फायदा होता है।

रिंग फिंगर के नीचे सूर्य पर्वत होता है। यह चिन्ह अगर यहां पर अगर हो तो यह विद्यार्थियों के विद्या अध्ययन के क्षेत्र में बहुत शुभ होता है। ऐसा व्यक्ति अपनी विद्या के दम पर किसी अच्छी post को प्राप्त करता है।

स्वास्तिक का चिन्ह अगर हमारी सबसे छोटी उंगली के नीचे बुध पर्वत के पास बना हुआ दिखाई दे, तो ऐसा व्यक्ति बहुत हाजिर जवाब होता है। ऐसे व्यक्ति का दिमाग बहुत तेज होता है। एक बार जो वह पढ़ ले उसे हमेशा याद रहता है। उसका गणित काफी मजबूत होता है।

चंद्र क्षेत्र में बना स्वास्तिक का चिन्ह व्यक्ति को एक्सपोर्ट इंपोर्ट के काम में बहुत तरक्की दिलाता है। व्यक्ति को चलायमान business में बहुत तरक्की मिलती है। क्योंकि चंद्रमा हमेशा चालयमान रहता है।

शुक्र क्षेत्र में बना स्वास्तिक का चिन्ह व्यक्ति को कॉस्मेटिक के क्षेत्र में, सोने-चांदी या ज्वेलरी से सम्बंधित कामों में बहुत तरक्की दिलाता है। व्यक्ति अगर कला के क्षेत्र में या फिल्म के क्षेत्र में हाथ आजमाता है तो उसे निश्चित ही सफलता मिलती है।

अगर मंगल के क्षेत्र में स्वास्तिक का चिन्ह बना हुआ है तो ऐसा व्यक्ति कभी भी कर्ज में नहीं डूब सकता, चाहे वह कितना भी पैसा खर्च कर ले। ऐसे व्यक्ति पर कुछ दैवीय अनुकंपा होती है। व्यक्ति का जन्म ही ऐसे घर में होता है जहां उसे ऐशो आराम की सभी सुविधाएं मिलती है।

अगर किसी व्यक्ति की हथेली के बीचो बीच में स्वास्तिक का चिन्ह बना हुआ दिखाई दे, तो ऐसा व्यक्ति पिछले जन्म में बहुत बड़ा साधक रहा होगा और इस जन्म में निश्चित ही मोक्ष की प्राप्ति करेगा।

Note- यहां ध्यान देने योग्य बात यह है कि स्वास्तिक का निशान स्पष्ट रूप से दिखाई देना चाहिए। किसी भी टेढ़ी-मेढ़ी लाइन को स्वस्तिक नहीं समझना चाहिए। इसकी सबसे बड़ी पहचान यह है कि अगर आपको अपनी हथेली में स्वस्तिक दिखाई दे रहा है तो किसी अन्य व्यक्ति को भी वह चिन्ह दिखाएं। अगर वह भी उस पर सहमति दिखा दे तभी मानना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for Comment

Blogger द्वारा संचालित.