शनि देव देंगे मनचाहा वरदान बस करें ये आसान उपाय

शनि देव देंगे मनचाहा वरदान बस करें ये आसान उपाय

ऐसा माना जाता है कि इंसान के हर अच्छे बुरे कर्म का फल शनिदेव ही देते हैं। आप सब ने सुना होगा कि अगर शनिदेव किसी पर नाराज हो जाए तो कई तरह की परेशानियां उसके सामने लाकर खड़ी कर देते हैं।

वहीं अगर शनिदेव किसी पर खुश हैं, तो व्यक्ति को हर कदम पर मनचाही सफलता मिलती है।

इसीलिए लोग शनिदेव से बहुत डरते हैं और उन्हें खुश करने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं।

इसलिए आज हम आपको शनि देव को खुश करने के लिए ऐसे उपाय बताते हैं जिन्हें करने से शनि देव खुश होंगे और आपको मनचाहा फल देंगे। यह उपाय शनिवार को ही करना चाहिए। 

1. शनिवार को आटे में काला तिल और शक्कर मिलाकर चीटियों को खिलाएं। 

2. अगर किसी को शनिदेव की कृपा नहीं मिल रही है तो काले घोड़े की नाल या नाव की कील से अंगूठी बनाकर अपनी मध्यमा उंगली में शनिवार शाम को धारण करें। मनचाही सफलता मिलेगी।

3. बंदरों को गुड़ और चने खिलाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। प्रत्येक शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ें। हनुमान जी की भक्ति करने वाले को शनिदेव कभी परेशान नहीं करते।

4. शनि का वरदान पाने के लिए शनिवार के दिन शनि मंत्र का जाप करें। 'ॐ शं शनिश्चराय नमः' मंत्र का 108 बार रुद्राक्ष की माला से जाप करें।

5. तांबे के लोटे में काला तिल डालकर शिवलिंग को चढ़ाएं। ऐसा करने से व्यक्ति को बीमारियों में लाभ मिलता है। शिव जी शनि के आराध्य हैं। उनकी पूजा से शनि प्रसन्न होते हैं।

6. शनिवार की सुबह शरीर पर हल्का तेल लगाएं। उसके बाद काले तिल, सौंफ मिले जल से स्नान करें। स्नान के बाद काले या नीले वस्त्र पहनकर शनि देव की पूजा के लिए देवालय जाएं।
शनि देव देंगे मनचाहा वरदान बस करें ये आसान उपाय

कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for Comment

Blogger द्वारा संचालित.