रात के समय नहीं करना चाहिए साफ-सफाई

 अधिकांश घरों में आज भी यह परंपरा प्रचलित है कि रात के समय साफ-सफाई नहीं की जाती है। इस परंपरा के पीछे धार्मिक और वैज्ञानिक, दोनों तथ्य बताए गए हैं। यहां जानिए रात के समय घर में साफ-सफाई क्यों नहीं करना चाहिए...

घर में धूल-मिट्टी, गंदगी का होना स्वास्थ्य की दृष्टि से तो हानिकारक है, साथ ही घर-परिवार के लिए इसे अशुभ भी माना जाता है। घर की साफ-सफाई से हमारा मन हमेशा प्रसन्न और खुश रहता है। यदि घर में गंदगी रहेगी तो धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शास्त्रों के अनुसार रात्रि के समय कचरा घर से बाहर नहीं फेंकना चाहिए। इसे अपशकुन माना गया है। इसी वजह से रात के समय साफ-सफाई करना वर्जित है।

सुबह के समय सफाई करने के बाद घर के सभी सदस्य नहा लेते हैं, जिससे शरीर पर लगे बीमारी के कीटाणु साफ हो जाते हैं। गंदगी के कीटाणुओं से बीमार होने की संभावनाएं काफी कम हो जाती है। यदि रात के समय सफाई की जाएगी तो गंदगी के कीटाणु घर के सदस्यों के शरीर पर चिपके ही रह जाएंगे। रात्रि में सभी सदस्य नहाते भी नहीं है, ऐसे में उन कीटाणुओं से हमारे स्वास्थ्य को खतरा हो सकता है। इस कारण रात में साफ-सफाई नहीं करना चाहिए। 

1 टिप्पणी:

Thank You for Comment

Blogger द्वारा संचालित.