Color Therapy for Clothes | किस दिन कैसे कपडे पहनें: टिप्स और सुझाव

क्या आप किसी मीटिंग, ऑफिस या शादी समारोह में जाते वक्त जल्दबाजी में बिना सोचे समझे किसी भी रंग के कपड़े पहन लेते हैं? वास्तुशास्त्र में कुछ रंग खास रूप से भाग्य और समृद्धि के लिए शुभ माने जाते हैं। पीला रंग धन, समृद्धि, और खुशियों का प्रतीक है, जबकि हरा रंग सफलता और समृद्धि का प्रतीक है। इन रंगों के पहनने से आपको भाग्यशाली अवसरों का लाभ हो सकता है।


रंगों का हमारे जीवन मे अपना एक विशेष महत्व है। रंग व्यक्तित्व को निखारते हैं। जीवन में खुशी का अहसास कराते हैं। मन की भावनाएँ भी दर्शाते हैं। 
वहीं चिकित्सा विज्ञान में रंगों की मदद से कई रोग भी ठीक किए जाते हैं जिन्हें हम कलर थैरेपी के नाम से जानते हैं।


कुंडली के सभी ग्रहों के अपने-अपने रंग होते हैं। अगर हम हफ्ते के सभी दिनों में उन रंग को ध्यान में रखकर कपड़े पहने तो निश्चित रूप से वे सभी ग्रह हमारे अनुकूल कार्य करेंगे। कपड़ों का रंग किस तरह आपकी सेहत, तरक्की और किस्मत पर प्रभाव डालता है आइये जाने...

Color Therapy for Clothes | किस दिन कैसे कपडे पहनें

रविवार Sunday को किस रंग के कपडे पहनें ?

  • रविवार सभी ग्रहों के राजा सूर्य का दिन है। 
  • रविवार को पीले, हल्के लाल, केसरिया या पिंक कलर के कपड़े पहनने से सूर्य ग्रह को बल मिलता है और सूर्य की सकारात्मक शक्तियां शरीर में प्रवाहित होती हैं।
  • परंतु ध्यान रहे पीले रंग का अधिक प्रयोग करने से व्यक्ति में भावुकता बढ़ती है। व्यक्ति में धीरे-धीरे एंजायटी, डिप्रेशन या आत्महत्या की भी मनोवृति बढ़ती है।
  • बहुत ज्यादा केसरिया रंग का कपड़ा पहनने से व्यक्ति में फ्रस्ट्रेशन पैदा होती है।
  • उसी तरह लाल रंग का कपड़ा अधिक पहनने से व्यक्ति में क्रोध की प्रवत्ति देखी गई है।
  • इसलिए रविवार के दिन हल्का लाल या पिंक कलर का कपड़ा पहनना सर्वोत्तम होता है। इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं देखा गया है। व्यक्ति में आत्मविश्वास की बढ़ोतरी होती है।

सोमवार Monday को किस रंग के कपडे पहनें ?

  • सोमवार का दिन चंद्रमा ग्रह का प्रतीक है।
  • इस दिन सफेद, हल्के नीले रंग का कपड़ा पहनना चाहिए।
  • सफेद रंग का कपड़ा अधिक प्रयोग करने से असफलता और शत्रु में वृद्धि भी होती है।
  • उसी तरह हल्के नीले या गहरे रंग के कपड़े बार-बार पहनने से व्यक्ति के अंदर से भावुकता और दया भाव धीरे धीरे कम हो जाता है।
  • चंद्रमा मन का भी प्रतीक है। जिस व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा अधिक बलवान होता है, वह व्यक्ति बहुत भावुक प्रवृत्ति का होता है। छोटी-छोटी बातों को दिल पर लगा लेता है। ऐसे व्यक्ति की पहचान यह है कि उसका अंगूठा पूरी तरह से पीछे की तरफ मुड़ जाता है। इन व्यक्तियों को सफेद रंग के कपडे का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करना चाहिए।

मंगलवार Tuesday को किस रंग के कपडे पहनें ?

  • मंगलवार बजरंग बलि का दिन है। इसके साथ ही यह दिन मंगल ग्रह से भी संबंधित है।
  • मंगल ग्रह शक्ति सामर्थ्य के कारक हैं, जिस प्रकार युद्ध के मैदान में सेनापति।
  • मंगलवार के दिन लाल या केसरिया रंग का कपड़ा पहनना चाहिए। इन रंगों का प्रयोग करने से व्यक्ति में मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ता है।
  • इस दिन इन गहरे रंगों को पहनने से व्यक्तित्व में एक अलग ही आकर्षण उत्पन्न होता है और आपकी बातों का सामने वाले पर गहरा प्रभाव पड़ता है। गहरे भूरे और चाकलेटी कलर बहुत ही सहायक सिद्ध हो सकते है । 
  • वही लाल-केसरिया रंग का अधिक प्रयोग करने से व्यक्ति में नियम और कानून को तोड़ने की प्रवृत्ति आ जाती है। इसलिए अन्य दिनों में लाल कपड़ा पहनने से परहेज करें।


बुधवार Wednesday को किस रंग के कपडे पहनें ?

  • बुधवार Wednesday भगवान गणपति का दिन है। उन्हें दूर्वा सबसे ज्यादा प्रिय है। इस दिन हरे रंग का विशेष महत्व है।
  • हरा रंग बुध ग्रह का भी प्रतीक है। अत: इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनना विशेष फलदायी है, इससे व्यापार, नौकरी में अनुकूल वातावरण बनता है। इस दिन श्वेत रंग भी पहना जा सकता है।
  • परंतु हरे रंग का अधिक प्रयोग करने से जिंदगी नीरस हो जाती है।
  • शरीर धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है और दुर्बलता आ जाती है। 

गुरुवार Thursday को किस रंग के कपडे पहनें ?

  • गुरुवार का संबंध बृहस्पति ग्रह से है।
  • इस ग्रह से संबंधित क्षेत्रों में सफलता प्राप्ति हेतु पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए। 
  • इस दिन पीला और सुनहरी रंग का इस्तेमाल करना अत्यंत ही लाभकारी है। इसके अलावा गुलाबी, नारंगी रंग भी उत्तम माने गए हैं।
  • परंतु पीले रंग का कपड़ा अधिक पहनने से व्यक्ति डरा डरा सा रहने लगता है। उसमें एंजायटी की समस्या आ जाती है।
  • इसलिए पीले रंग के कपड़ों को केवल बृहस्पतिवार के दिन ही पहने।

शुक्रवार Friday को किस रंग के कपडे पहनें ?

  • शुक्रवार Friday मां दुर्गा और दानव गुरु शुक्राचार्य का भी दिन है। इस दिन हमेशा बिलकुल साफ और धुले कपड़े ही पहनने चाहिए।
  • शुक्र ग्रह से संबंधित है शुक्र से संबंधित क्षेत्र में फायदा लेने के लिए आपको इस दिन गुलाबी क्रीम या सफेद रंग के कपड़े जरूर पहने चाहिए
  • इस दिन रंग बिरंगे, प्रिंटेड कपड़े पहनने से शरीर में स्फूर्ति, उर्जा का प्रवाह बना रहता है।
  • इस दिन हलके लाल, गुलाबी, भगवा रंग, चैक्स, लाईनिंग कपड़े हमें हर क्षेत्र में लाभ प्रदान करते है।

शनिवार Saturday को किस रंग के कपडे पहनें ?

  • शनिवार का दिन शनि ग्रह से संबंधित है। शनि से संबंधित क्षेत्रों में फायदा प्राप्त करने के लिए आपको इस दिन काले या नेवी ब्लू रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इस दिन गहरे बैगनी और जामुनी रंग के कपड़े भी पहने जा सकते हैं।
  • परंतु याद रहे काले रंग का अधिक प्रयोग करने वाले लोग अत्याचारी प्रवृत्ति के हो जाते हैं। वही नेवी ब्लू रंग के कपड़े पहनने वालों के जीवन में नीरसता आ जाती है। क्योंकि शनि का भी स्वभाव रूखा माना गया है। काला कपड़ा ज्यादा पहनने से मन में उदासी बनी रहती है। इसलिए शनिवार को छोड़कर अन्य किसी दिन इन कपड़ों को पहनने से बचे हैं।
  • वहीं नीले रंग का कपड़ा शनिवार के दिन पहनना आपके लिए वरदान साबित हो सकता है। इस दिन गहरे रंग के कपड़े पहनने से व्यक्ति में आत्मविश्वास और संकल्प शक्ति की भावना प्रबल होती है
  • अत: आप इस दिन इन गहरे रंग पहनने शुरू करें। यकीन मानिये आप जिस भी क्षेत्र में कार्यरत है। आप अपनी छाप छोड़ने में अवश्य ही सफल होंगे ।

2 टिप्‍पणियां:

Thank You for Comment

Blogger द्वारा संचालित.