दीपक की लौ इस दिशा में गलती से भी न करें

हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य से पहले दीपक जलाया जाता है। सुबह-शाम होने वाली पूजा में भी दीपक जलाने की परंपरा है। वास्तु शास्त्र में दीपक जलाने व उसे रखने के संबंध में कई नियम बताए गए हैं।

दीपक की लौ किस दिशा में होनी चाहिए, इस संबंध में वास्तु शास्त्र में पर्याप्त जानकारी मिलती है। वास्तु शास्त्र में यह भी बताया गया है कि दीपक की लौ किस दिशा में होने पर उसका क्या फल मिलता है। उसके अनुसार-

1. दीपक की लौ पूर्व दिशा की ओर रखने से आयु में वृद्धि होती है।

2. दीपक की लौ पश्चिम दिशा की ओर रखने से दु:ख बढ़ता है।

3. दीपक की लौ उत्तर दिशा की ओर रखने से धन लाभ होने के योग बनते हैं।

4. दीपक की लौ दक्षिण दिशा की और रखने से हानि होती है। यह हानि किसी व्यक्ति या धन के रूप में भी हो सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for Comment

Blogger द्वारा संचालित.