Lal Kitab से सभी 12 राशियों का उपाय -All in One Remedies

सभी राशियों के लिए लाल किताब के उपाय

लाल किताब: ज्योतिष और उपाय

Lal Kitab: Jyotish aur Upay

लाल किताब एक contemporary Astrology पर आधारित एक अनूठा ग्रंथ है। यह टोने टोटकों पर आधारित एक अलग तरह की विद्या है।

ऐसा माना जाता है कि यह लाल किताब लंकापति रावण ने लिखी है। कालांतर में यह किताब किसी तरह अरब देशों के पास पहुंच गई। पाकिस्तान में खुदाई के वक्त यह किताब तांबे की पट्टी के ऊपर पर अरबी और उर्दू भाषा में लिखी हुई मिली थी।

भारत मे कैसे आयी लाल किताब

पंजाब के रहने वाले रूपचंद जोशी ने इस किताब को लिखित रूप में प्रकाशित किया। उन्होंने 1949 से 1952 के बीच से इस किताब को पांच भागों में बनाया। Lal Kitab के 1 भाग का नाम अरुण संहिता है।

रूपचंद जोशी ने इस किताब के पहले भाग को लाल कवर में बनाया था इसीलिए इसे लाल किताब के नाम से जाना जाता है।

यह किताब अनोखी इसलिए है क्योंकि यह टोटकों पर आधारित है। इसमें अच्छे कर्म करने की सलाह दी गई है। वही इस किताब से कोई दुष्प्रभाव भी नहीं है। अगर लाल किताब के उपायों को आजमाते हुए कोई गलती भी हो जाए तो इसका कोई बुरा परिणाम नहीं होता।

      मेष राशि

      1. मेष राशि के लोगों को जीवन में कभी भी किसी से कोई वस्तु या गिफ्ट मुफ्त में न लेना चाहिए।

      2.  यह लोग लाल रंग का कपड़ा /रूमाल का हमेशा उपयोग करें।

      3. इन लोगों को साधु-संतों, माता पिता, अपने बड़े बुजुर्गो व गुरुओं का सदैव आदर सत्कार करना चाहिए।

      4. इस राशि के लोगो को अपना चाल चलन और व्यवहार सदैव सात्विक रखना चाहिए, इनको धर्म में पूरी आस्था बनाये रखनी चाहिए।

      5. यह लोगों को विधवा, असहायों की सहायता करके उनका आशीर्वाद लेना चाहिए।

      6. मेष राशि के जातक नियमित रूप से गाय को मीठी रोटी खिलाएं।

      वृषभ राशि

      1. वृषभ राशि के लोगों को हर रोज अपने घर में घी का दीपक अवश्य जलाना चाहिए।

      2. आप लोग शुक्रवार का व्रत रखें, सदैव साफ कपड़े पहनें और इस्त्र का प्रयोग करें।

      3. नया जूता-चप्पल जनवरी महीने में न खरीदें।

      4. जीवन में ना तो कभी झूठी गवाही दें और ना ही किसी को धोखा दें।

      5. इन लोगों को अपने घर में मनी प्लांट का पौधा जरुर लगाना चाहिए।

      मिथुन राशि

      1. मिथुन राशि के लोगों को माँस, मदिरा आदि का बिलकुल भी सेवन न करना चाहिए।

      2. घर में मछली ना पालें।

      3. इस राशि के लोगों को स्त्रियों को पूरा सम्मान देना चाहिए, अपनी माता को आदर सत्कार करें और छोटी कन्याओं को खुश करके उनका आशीर्वाद लेते रहना चाहिए।

      4. इस राशी के लोग जितना संभव हो बेल्ट का प्रयोग न ही करें। 

      5. अस्पताल में दमे की दवा मुफ्त में बांटे।

      6. अपने दांत फिटकरी से साफ करें।

      7. सूर्य देव को प्रसन्न करने हेतु उपाय करें।

      कर्क राशि

      1. कर्क राशि वाले अपनी माता का जीवन पर्यन्त आदर करें। उनकी हर सलाह का अवश्य पालन करें।

      2. अपनी माता से चांदी, चावल लेकर अपने पास रखें और हर रोज माँ भगवती दुर्गा की आराधना करें।

      3. धार्मिक कार्यों में सक्रीय रूप से हिस्स लेना चाहिए।

      4. भगवान का कभी भी न अनादर न करें और किसी को भी कभी तीर्थस्थान की यात्रा करने से न रोकें।

      5. कन्या दान में अपनी तरफ से जो भी हो सके सामान दें।

      6. रोगियों को दवा में सहायता करें।

      7. नंगे पैर धर्म स्थान में जाएं।

      8. पानी का प्याऊ लगायें या लोगो के लिए पीने के पानी का प्रबंध करें तो बहुत उत्तम है।

      सिंह राशि

      1. सिंह राशि के जातक धर्म में पूर्ण आस्था रखें । 

      2. सिंह राशि के लोग अखरोट व नारियल को किसी भी धर्म स्थान में दें। 

      3. सदाचार के नियमों का पालन करें, सदा सत्य बोलें, किसी का भी बुरा ना सोचें और ना ही करें।

      4. अंधे व्यक्तियों की मदद करें, उन्हें भोजन कराएं।

      5. कोई भी शुभ कार्य करने से पहले मीठी वस्तु का सेवन करके ही प्रारंभ करें।

      6. अपने सभी रिश्तेदारों से अच्छे सम्बन्ध बनायें, विशेषकर अपने साले, दामाद और अपने भांजे का हमेशा सेवा सत्कार करें।

      कन्या राशि

      1. कन्या राशि के जातक को अपना संयम नही खोना चाहिए।

      2. यह लोग ना तो क्रोध ही करें और ना ही अपशब्द बोलकर किसी का दिल दुखाएं।

      3. आप लोग भी माँ दुर्गा की आराधना करें, दुर्गा सप्तशती का पाठ करें और छोटी कन्याओं से आशीर्वाद जरूर लें।

      4. इस राशि के लोगों को शनि देव से संबंधित उपाय जरूर करना चाहिए।

      5. घर मे काले और भूरे रंग का कुत्ता बिलकुल भी न पालें।

      6. काले अंत:वस्त्र पहने और चांदी का छल्ला / अंगूठी/ चैन धारण करें तो शुभ लाभ मिलेगा।

      तुला राशि

      1. तुला राशि के जातक ईश्वर पर सदैव पूर्ण आस्था रखें।

      2. गाय को रोज घी लगाकर रोटी खिलाएं और अपनी भोजन की थाली से भी गौ ग्रास अवश्य निकालें। 

      3. माता-पिता को पूर्ण सम्मान दें और उनकी पसंद से ही विवाह करें।

      4. आपकी पत्नी हमेशा टीका लगायें और परिवार की कोई भी कन्या, स्त्री नंगे पैर बिलकुल भी न चले। 

      5. आप तवा, चकला, बेलन और चिमटा किसी भी धार्मिक स्थान में अवश्य दें।

      6. यदि आप लोग गौमूत्र का सेवन करें तो यह आपके स्वास्थ्य और रोजगार के लिए अति उत्तम होगा।

      वृश्चिक राशि

      1. वृश्चिक राशि के जातक तंदूर की मीठी रोटी बनवाकर समय समय पर गरीब लोगो को खिलाएं।

      2. किसी से मुफ्त में कोई भी सामान न लें, और न ही किसी को कभी धोखा दें।

      3. आप लोग पीपल और कीकर के पेड़ कभी भी नहीं काटें।

      4. आप बड़ों की सेवा करें, अपने बड़े भाई से अच्छे सम्बन्ध बना कर रखें और उनकी अवहेलना न करें। 

      5. नित्य प्रात:काल सर्वप्रथम शहद का सेवन करें। 

      6. जैसा भी संभव हो प्रत्येक मंगलवार और शनिवार या किसी एक दिन या महीने में किसी एक निश्चित दिन को हनुमान जी को सिंदूर, चोला अवश्य ही चढ़ाएं, हर तरह के संकटों से रक्षा होगी।

      धनु राशि

      1. धनु राशि के जातक गरीब,असहायों,भिखारियों को दान अवश्य दें।

      2. अपने ईश्वर पर पूर्ण आस्था बनाये रखे, धार्मिक स्थानों की यात्रा करें, लोगो को भी करवाएं, तीथर्यात्रा के लिए लोगो की मदद भी करें।

      3. किसी के भी बारे में गलत ना सोचें न ही गलत करें । 

      4. किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले अपनी नाक साफ करें।

      5. घर में पीले फूल वाले पौधे लगाएं,अपने गुरु, साधु महात्माओं और पीपल की पूजा करें, इससे सदैव मानसिक शांति और धन लाभ की प्राप्ति होगी।

      मकर राशि

      1. मकर राशि के जातक बंदरों की सेवा करें। भैंस, कौओं और मजदूरों को भी भोजन कराएं।

      2. आप लोग पूर्व दिशा वाले मकान में निवास बनायें, घर में पर्याप्त रौशनी रखें, घर के किसी भी हिस्से में अधेरा न रहे।

      3. समय समय पर अखरोट धार्मिक स्थान में चढ़ाएं और थोड़ा अपने घर में भी लाकर रखें। सदा सत्य बोले और सच्चाई का साथ दें, स्त्रियों को पूर्ण सम्मान दें एवं पराई स्त्री पर कभी भी बुरी नजर न डालें।

      कुंभ राशि

      1. कुम्भ राशि के जातक दक्षिण दिशा वाले मकान में बिलकुल भी नहीं रहे।

      2. आप लोगो को सलाह है कि 48 वर्ष की आयु से पहले अपना मकान कतई न बनवाएं।

      3. आप लोग सोना धारण करें और चांदी का कोई टुकड़ा अपने पास अवश्य रखें।

      4. आप लोग भैरव मंदिर में तेल और शराब का दान करें। लेकिन खुद बिलकुल भी नहीं पिएं।

      5. यदि आप लोग शनिवार का व्रत रखें तो बहुत ही उत्तम होगा।

      मीन राशि

      1. मीन राशि के जातक हमेशा अपने और अपने भाग्य पर विश्वास रखें।

      2. जहाँ तक संभव हो किसी से उधार ना लें और ना ही किसी की मदद स्वीकार करें।

      3. स्त्रियों को पूर्ण सम्मान दें। व्यापार रोजगार में घर की स्त्री की सलाह भी माने।

      4. अपने धर्म में आस्था बनाये रखे ,धर्म स्थान में जाकर पूजा अर्चना करें, बड़े बुजर्गो अपने कुल गुरु का आशीर्वाद लें।

      5. सिर पर चोटी रखें, समय समय पर धर्म स्थान पर श्रम करें, धार्मिक कार्यों में खर्च अवश्य करें। इससे धन में हमेशा बरकत बनी रहेगी।

      1 टिप्पणी:

      Thank You for Comment

      Blogger द्वारा संचालित.