बड़े काम की है शंख | Shankh Benefits

शंख बजाने के फायदे | Benefits of Shankh

पूजापाठ में शंख का महत्त्व सब जानते हैं। शंख का प्रयोग प्राचीन काल से ही होता आया है। महाभारत का युद्ध श्री कृष्ण ने पांचजन्य शंख बजा कर ही प्रारंभ किया था। 
शंख बजाने से न केवल शरीर पर अच्छा प्रभाव पड़ता है बल्कि इसका धार्मिक महत्त्व भी है। वज्ञानिकों का कहना है की शंख बजाने से वातावरण में मौजूद कीटाणुओं का सफाया भी होता है।
Shankh को घर के पूजा वाले कमरे में ज़रूर रखना चाहिए और रोज बजाइए।

1.शंख के नित्य प्रयोग से बुरे ग्रहों के प्रभाव को भी दूर किया जा सकता है. सोमवार को शंख में दूध भरकर शिवजी को चढ़ाने का विधान शास्त्रों में वर्णित है। इससे  चन्द्रमा शुभ व अनुकूल हो जाता है।
2.मंगलवार को अगर सुन्दकाण्ड पढ़ रहे हैं तो शंख बजाकर शुरुआत करें। इससे मंगल दोष में लाभ होता है।
3.बुधवार को शालिग्राम को शंख में जल व तुलसी डालकर अभिषेक करना चाहिए। इससे बुध ग्रह का प्रभाव आपके अनुकूल होने लगता है।
4.शंख को केसर का तिलक लगाकर पूजा की शुरुआत करनी चाहिए। ऐसा करने से भगवान विष्णु व गुरु ग्रह  प्रसन्न होते हैं।
5.शंख को अगर सफेद कपड़े में रक्खा जाए तो शुक्र ग्रह मजबूत होते हैं। उनके प्रसन्न होने  से आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी।
6.शंख को प्रतिदिन साफ करना चाहिए और सूर्योदय के समय इसमे जल डालकर सूर्यदेव को अर्घ्य देना चाहिए।
7. घर मे जब भी लक्ष्मी की पूजा हो, उसमे शंख की पूजा अवश्य करनी चाहिए। ऐसा करने से धन-धान्य तथा ऐश्वर्य की प्राप्ति शुरू हो जाती है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for Comment

Blogger द्वारा संचालित.