याददाश्त, बुद्धि और व्यापार का ग्रह- कमजोर बुद्ध के उपाय

दोस्तों बुध ग्रह को बुद्धि, memory power और Business ability का कारक माना गया है। बुध ग्रह जीवन के किन-किन क्षेत्रों को प्रभावित करता है, आइये जानें।

बुध खराब फल देने लगता है इन आदतों को अपनाने से -

1. श्रीगणेश और दुर्गा माता के प्रति श्रद्धा नहीं रखने से।

2. बेइमानी करने, धोखा देने से।

3. ढोंगी संतों के चक्कर में पड़ने से।

4. अनैतिक कार्य करने से।

5. कोने का अकेला मकान, जिसके आसपास किसी का मकान न हो।

6. तम्बाकू, शराब का अधिक सेवन करने से।

यदि जन्मकुंडली में बुध ग्रह शुभ है तो मिलते हैं यह परिणाम

दांत सुंदर होते हैं। सोच समझकर बोलने वाले ऐसे लोग बुद्धिमान होते हैं। बोलने की क्षमता अच्छी होने के कारण बिजनेस में फायदा होता है। नौकरी करें या बिजनेस मुनाफा कमाते हैं। ईमानदारी छोड़ दे, तो शुभ प्रभाव कम हो जाता है। सूंघने की शक्ति गजब की होती है।

बुध खराब हो तो हो सकते हैं यह लक्षण

1. त्वचा संबंधित कोई रोग उत्पन्न हो जाए।

2. समय से पहले दांत खराब हो जाए।

3. सूंघने की शक्ति खत्म हो जाए।

4. मित्र से संबंधों का बिगड़ना।

5. बहन, बुआ और मौसी से संबंधों का बिगड़ना।

6. नौकरी या व्यापार में नुकसान होना।

7. नपुसंक होना।

8. झूठे  इल्जाम लगने लगे।

9. बिना काम के ईधर-उधर घूमते रहने की आदत हो जाए।

10. गुप्त रोग हो जाए।

11. नाखून और बाल कमजोर  हो जाए।

12.  पाचन शक्ति कमजोर हो जाए।

13. व्यक्ति की बोलने की शक्ति कमजोर हो जाए।

बुध ग्रह के बुरे प्रभाव को कम कर शुभता लाते हैं ये उपाय

1. श्रीगणेश और श्रीदुर्गा माता की उपासना करें।

2. नाक छिदवाएं।

3. बेटी, बहन, बुआ और साली से अच्छे संबंध रखें।

4. साबूत हरे मूंग का दान करें

5. कभी भी झूठ न बोलें।

6. गाय को प्रतिदिन रोटी खिलाएं।

7. काले कुत्ते को इमरती खिलाएं।

8.तांबे की प्लेट में छेद करके बहते पानी में बहाएं।

9.अपने भोजन में से एक हिस्सा गाय को, एक हिस्सा कुत्तों को और एक हिस्सा कौवे को दें।

10.अपने हाथ से गाय को हरा चारा, हरा साग खिलाएं।

11. उड़द की दाल का सेवन करें व दान करें।

12. बालिकाओं को भोजन कराएं।

13. किन्नरों को हरी साड़ी, सुहाग सामग्री दान देने से लाभ मिलेगा।

14. ॐ बुं बुधाय नमः का 108 बार नित्य जाप करें अथवा श्रीगणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

नोट- कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति कैसी है, इस बारे में किसी विषेशज्ञ से परामर्श ले। कुंडली को किसी लाल किताब के विशेषज्ञ को दिखाएं।


कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for Comment

Blogger द्वारा संचालित.