Kalyug Age | कलयुग कब खत्म होगा

Kalyug Age | कलयुग कब खत्म होगा

कलयुग को कलह या क्लेश का युग भी कह सकते हैं। जहां सभी लोग मानसिक रूप से दुखी हो उसे ही कलयुग कहते हैं।

सृष्टि के आरंभ से प्रलय काल तक के समय को चार युगों में विभाजित किया गया है।

त्रेता युग

  • द्वापर युग
  • सतयुग
  • कलियुग 



Kalyug Age | कलयुग कब खत्म होगा

कलयुग का प्रारंभ 3102 ईसा पूर्व हुआ था। श्रीमद्भागवत पुराण और भविष्य पुराण में कलयुग के अंत का वर्णन मिलता है। उसमें कहा गया है कि कलयुग में भगवान विष्णु करके का अवतार लेंगे और पापियों का विनाश करके दोबारा से सतयुग को स्थापित करेंगे।

ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कलयुग का अंत कब होगा, कब लोगों को पाप, अधर्म से मुक्ति मिलेगी?

कलिमल ग्रसे धर्म सब, लुप्त भये सबग्रंथ।
दाम्भिन्ह निज मति कल्पि करि, प्रकट किये बहु पंथ।।

तुलसीदास कृत रामचरितमानस से लिए गए इस दोहे का अर्थ यह है कि कलयुग में पाप ने सभी धर्मों को ग्रस्त कर दिया है। सभी आध्यात्मिक ग्रंथ लुप्त हो गए हैं। दंभी और लोभी मनुष्यों ने अपने-अपने पंथ निकाल लिए।


माना जाता है कि 3102 ईसा पूर्व में पांच ग्रह- मंगल, बुध, शुक्र, शनि और बृहस्पति मेष राशि पर 0 डिग्री पर हो गए थे तभी से कलयुग की शुरुआत मानी जाती है। वर्तमान में कलयुग का प्रथम चरण ही चल 

 
शास्त्रों में सतयुग की अवधि 17 लाख 28 हजार वर्ष बतायी गयी है।
त्रेता की अवधि 12 लाख 28 हजार। भगवान श्री राम का जन्म त्रेतायुग में हुआ था।
द्वापर में भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था । द्वापर युग की अवधि 8 लाख 64 हजार है जो त्रेता से लगभग 4 लाख वर्ष कम है।

कलयुग की अवधि 12 दिव्य वर्ष बताई गई है। हमारा एक महीना= पितरों के एक दिन रात के बराबर होता है।
मनुष्यों का 1 वर्ष= देवताओं के 1 दिन रात के बराबर होता है।
मनुष्यों के 30 वर्ष= देवताओं के 1 महीने के बराबर होता है।

इस हिसाब से कलयुग 432000 साल तक चलेगा।

अब आपकी जिज्ञासा यह जानने की होगी कि इतने वर्षों के बाद कलयुग में क्या क्या हो रहा होगा? मनुष्य किस प्रकार का व्यवहार करेगा? क्या उसकी सोच होगी? हमारे आसपास की प्रकृति कैसी होगी? तो आइए बताते हैं क्या होगा कलयुग के अंत में...

घोर कलयुग में मनुष्य की औसत उम्र 20 वर्ष तक की रह जाएगी।

5 वर्ष की उम्र गर्भधारण की उम्र हो जाएगी।

16 वर्ष की उम्र में व्यक्ति 60 साल जितना बूढ़ा दिखाई देगा और 20 की उम्र तक मृत्यु को प्राप्त हो जाएगा।

यह भी बताया गया है कि इंसान की लंबाई बौनी या छोटी हो जाएगी।

ब्रह्मवैवर्त पुराण में यह भी बताया है कि ऐसे समय में ही भगवान कल्कि का अवतार होगा।

कलयुग में इंसान क्या क्या खाएगा-

कलयुग के अंत के समय पृथ्वी पर अनाज नहीं उगेगा। लोग मास खाकर ही गुजारा करेंगे।

लोग भेड़ बकरियों का दूध पिएंगे। गाय लगभग समाप्त हो जाएगी जो होगी भी वो बकरी के समान छोटी होगी और वह दूध देना भी समाप्त कर देगी।

कैसा होगा मनुष्य का स्वभाव-

  • स्त्रियां कठोर स्वभाव और कड़वा बोलने वाली हो जाएंगी।
  • वे अपने पति की बात नहीं मानेगी।

  • लोग विषय वासना में फंसे रहेंगे।

  • धर्म-कर्म के कार्य समाप्त हो जाएंगे। मानवता नष्ट हो जाएगी।

  • लोग हिंसक हो जाएंगे, हत्या जैसे अपराध आम हो जाएंगे।

कलयुग सबसे छोटा क्यों है-

भविष्य पुराण सहित कई शास्त्रों एवं पुराणों में बताया गया है कि कलियुग में पाप की पराकाष्ठा होगी।

सतयुग से कलयुग तक सभी युगों की अवधि छोटी होती गयी है। क्योंकि जितना अधर्म बढ़ेगा, सृष्टि के नियम के विरूद्ध कार्य होगा, मनुष्य पशुओं से भी अधिक हिंसक होंगे, सच्चे संत तिरस्कार के पात्र बनेंगे, कथावाचक और झूठे संत आदरणीय होगें, परिवार में स्वार्थपूर्ति की भावना होगी, छल, काम, लोभ, मोह अहंकार का बोलबाला रहेगा। इसलिए कलियुग सबसे छोटा है।

Kalyug Age | कलयुग कब खत्म होगा


कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for Comment

Blogger द्वारा संचालित.