शुक्रवार के ये उपाय और पैसे की समस्या छू मंतर-Money Problem Solution

शुक्रवार के सरल उपाय

शुक्रवार राक्षसों के गुरु शुक्राचार्य का दिन है। जीवन में पैसा, सुख सुविधा और हर तरह के वैभव की कामना रखने वाले लोगों को अपना शुक्र ग्रह मजबूत रखना चाहिए। 

कुंडली में शुक्र ग्रह अशुभ स्थिति में हो तो उस व्यक्ति को पूर्ण सुख-सुविधाएं प्राप्त नहीं हो पाती। साथ ही, वैवाहिक जीवन में भी भूचाल का सामना करना पड़ सकता है।

शुक्र के दोषों के दूर करने के लिए शुक्रवार को विशेष उपाय किए जा सकते हैं। शास्त्रों के अनुसार शुक्रवार को देवी लक्ष्मी के निमित्त भी उपाय किए जा सकते हैं। यहां जानिए छोटे-छोटे 5 उपाय...
शुक्रवार के सरल उपाय | Money solution Tips for Friday

हर शुक्रवार शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित करें। साथ ही, ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जप करें। मंत्र जप कम से कम 108 बार करना चाहिए। मंत्र जप के लिए रुद्राक्ष की माला का उपयोग करना चाहिए.
 
किसी गरीब व्यक्ति को या किसी मंदिर में दूध का दान करें। इससे money से related problem धीरे धीरे दूर हो जायेगी।
Friday को किसी विवाहित स्त्री को सुहाग का सामान दान करें। सुहाग का सामान जैसे चूड़ियां, कुमकुम, लाल साड़ी। इस उपाय से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
शुक्र से शुभ फल पाने के लिए शुक्रवार को शुक्र मंत्र का जप करें। मंत्र जप की संख्या कम से कम 108 होनी चाहिए।
 
 शुक्र मंत्र: द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:
 
शुक्र ग्रह के लिए इन चीजों का दान भी किया जा सकता है... हीरा, चांदी, चावल, मिश्री, सफेद वस्त्र, दही, सफेद चंदन आदि। इन चीजों के दान से शुक्र के दोष कम हो सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for Comment

Blogger द्वारा संचालित.