Fact Check- हिन्दू धर्म में 33 करोड़ देवी देवताओं का सच

आपने कई लोगों को कहते सुना होगा कि हिंदू धर्म में 33 करोड़ देवी देवता होते हैं। वहीं कई लोगों को आपने यह भी कहते सुना होगा कि यह सच नहीं बल्कि महज एक भ्रम है।

हिन्दू धर्म में 33 करोड़ देवी देवताओं का सच- सनातन धर्म का सबसे बड़ा झूठ

अधूरा ज्ञान खतरनाक होता है।

आज हम इसी विषय पर बात करने वाले हैं। इस विषय से जुड़े सवाल का जवाब समझने की कोशिश करेंगे। हम समझने की कोशिश करेंगे कि क्या 33 करोड़ देवी देवता है? और यदि हैं तो उनके क्या नाम है? आखिर यह भ्रम कैसे फैला कि हिंदू धर्म में 33 करोड़ देवी देवता होते हैं?

33 करोड़ देवी देवता होने की बात हमारे प्राचीन धर्म ग्रंथ और वेदों से आई है। उनमे में लिखा है कि "33 कोटि देवी देवता होते हैं जिनकी पूजा की जानी चाहिए।"

यहां ध्यान देने योग्य बात यह है कि हमारे वेदों में कोटि शब्द का प्रयोग किया गया है ना कि करोड़ का। अब यहां यह बात निकल कर आती है कि क्या कोटि शब्द का प्रयोग करोड़ है?

हमारी संस्कृत भाषा में कोटि शब्द का प्रयोग करोड़ के लिए होता है। लेकिन हमें यह भी पता है कि एक शब्द के कई अर्थ भी होते हैं जिन्हें पर्यायवाची (Synonyms)शब्द भी कहते हैं। कोटि शब्द का पर्यावाची देखें तो उसका एक अर्थ 'प्रकार(Type)' भी होता है।

जब हमारे वेदों और धर्म ग्रंथों का दूसरी भाषा में अनुवाद(translation) किया जा रहा था, उस वक्त अनुवाद करते समय कोटि शब्द का प्रयोग 'प्रकार' की बजाए 'करोड़' को लिखा गया। और वही से यह गलती लगातार चली आ रही है।

33 कोटि देवताओं के नाम

12 आदित्य

8 वसु

11 रुद्र और 

2 अश्वनी कुमार-प्रजापति और इंद्र।

●वसु

वसु वास शब्द से निकला है जिसका अर्थ होता है बसाने वाला। इनमे ही आत्मा का वास होता है। ये 8 वसु हैं- धरती, अग्नि, जल, वायु, आकाश, चंद्रमा, सूर्य और नक्षत्र।

रुद्र-

रूद्र शरीर के अव्यय(composition)होते हैं। जब शरीर नष्ट हो जाता है तो ये अव्यय शरीर से निकल जाते हैं। जिसके बाद उसे मृत(dead) मान लिया जाता है।
प्राण, अपान,व्याम,उदान,समान,नाग, कूम्र, कृकल, देवदत्त, धनंजय और जीवात्मा (10 प्राण + 1 जीवात्मा)
जब शरीर से यह 11 रुद्र निकल जाते हैं तो हमारे सगे संबंधी रोने लगते हैं। इसलिए रूद्र को रुलाने वाला भी कहा जाता है।

12 आदित्य-

आदित्य सूर्य का नाम है। भारतीय कैलेंडर सूर्य पर आधारित है। समय के 12 महीने,12 आदित्य ही होते हैं।

इसके अलावा 32 वां देवता होते हैं इंद्र, जो कि शक्ति का प्रतीक है और 33 वां होते हैं प्रजापति यानी ब्रह्मा देवता।


कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for Comment

Blogger द्वारा संचालित.