जन्मकुंडली का कौन सा ग्रह बढ़ाता है मोटापा- Obesity Special

मोटापा आज के दौर में इंसान की सबसे समस्या है। आज का युवा इस परेशानी से जूझता हुआ नजर आता है। असंतुलित दिनचर्या, खाने-पीने और सोने जागने का सही समय ना होना भी बढ़ते वज और मोटापे की मुख्य वजहों में से एक है। आइए जानते हैं कि जन्म कुंडली में मोटापे और बढ़ते हुए वजन के बारे में क्या क्या बताया गया है।

आपकी जन्मकुंडली में छिपा है मोटापे का राज

 

किसी भी व्यक्ति की कुंडली के पहले भाव को देखकर उस व्यक्ति की लंबाई, वजन, रंग-रूप का अंदाजा लगाया जा सकता है।

परंतु यह भी देश, काल और परिस्थिति पर निर्भर करता है। जैसे एक ही राशि में जन्म लेने वाला अफ़्रीका का नागरिक सांवला और उसी राशि मे अमेरिका जैसे ठंडे प्रदेश में जन्म लेने वाला व्यक्ति गोरे रंग में जन्म लेता है

राशि के अनुसार मोटापे का कारण और मोटापा कम करने के उपाय

◆मेष राशि में जन्म लेने वाले जातक मसालेदार भोजन करना ज्यादा पसंद करते हैं। ये लोग नॉनवेज भी खाना पसंद करते हैं। इसलिए ये मोटापे का शिकार जल्दी हो जाते हैं।

  • मोटापा दूर करने के लिए इन लोगों को अपने भोजन में छाछ या लस्सी का प्रयोग जरूर करना चाहिए। साथ ही इन्हें तरल पदार्थ, जूस, सलाद का भी ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करना चाहिए। ये लोग तांबे के लोटे में पानी भरकर रखें और उसका सेवन बार-बार करते रहें।

◆वृषभ राशि का कारक पृथ्वी और इसका स्वामी शुक्र ग्रह है। इस राशि के जातक जीवन का भरपूर मजा लेना चाहते हैं। इस चक्कर में जरूरत से ज्यादा खाना खा जाते हैं। लजीज खाना इनकी कमजोरी होता है। इन लोगों को व्रत करना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता।

  • वृषभ राशि के लोगों को मोटापा कम करने के लिए चाहिए कि तरल पदार्थों का ज्यादा प्रयोग करें। हो सके तो चांदी के बर्तन में पानी पिए।

◆मिथुन वायु तत्व से जुड़ी राशि होती हैं। बुध इसका स्वामी होता है। इन लोगों को खाने पीने का ज्यादा शौक नही होता है।

  • इन लोगों को जरूरत से ज्यादा चाय, तली हुई चीज और देर रात का भोजन नहीं करना चाहिए। इन लोगों को चाय, कॉफी, सिगरेट और शराब से दूरी बनाकर रहना चाहिए।

  • अगर आपकी उम्र 9 से 30 वर्ष के बीच है और मोटे हैं तो आपको सूर्यास्त के बाद बिल्कुल भी खाना नहीं खाना चाहिए।

◆कर्क राशि जल तत्व की राशि है और इसका स्वामी चंद्रमा है। इन लोगों का पाचन तंत्र कमजोर होता है। ये लोग चावल, मिठाई और शराब के शौकीन होते हैं। 

  • कर्क राशि के जातक को चाहिए कि शाम के समय चावल और दही बिल्कुल भी ना खाएं। ऐसा करने से आपका मोटापा नियंत्रण में रहेगा।

◆सिंह राशि या सिंह लग्न के जातक जल्दी-जल्दी खाना खाते हैं। ऐसे लोग दोस्तों के साथ खाना पसंद करते हैं।

एक बात ध्यान देने की यह है कि अगर सिंह लगन के जातक को सूर्य की दृष्टि पड रही है तो व्यक्ति कितना भी घी खा ले वह मोटा बिल्कुल भी नहीं होगा। वहीं अगर उसके लग्न पर चंद्रमा, बृहस्पति या शुक्र की दृष्टि है तो व्यक्ति जरूर मोटा और थुलथुला होगा।

  • ज्योतिष के अनुसार इन लोगों में पित्त तत्व पाया जाता है। इस राशि के जातकों को मोटापे से छुटकारा पाने के लिए सूखे मेवे खासकर बादाम भिगोकर खाना चाहिए। 

  • तली हुई चीजों को खाने से बचें। इन लोगों को खानपान से ज्यादा व्यायाम पर ध्यान देना चाहिए।

◆कन्या पृथ्वी तत्व की राशि है। बुध इसका ग्रह है। इस राशि के जातकों को शराब बहुत पसंद होती है। अगर आप शराब का सेवन करते हैं यह आपके भविष्य के लिए बहुत विनाशकारी साबित हो सकता है।

  • इन लोगों को मोटापा कम करने के लिए फाइबर युक्त भोजन करना चाहिए जैसे हरे पत्तेदार सब्जियां, सलाद, अंकुरित चने मूंग आदि।

◆तुला राशि के जातक वायु तत्व के होते हैं। शुक्र इनका स्वामी ग्रह है। इन लोगों को मीठा खासकर रसगुल्ला बहुत पसंद होता है। 

  • इन्हें रात के वक्त वसायुक्त खाना खाने से परहेज करना चाहिए। इन को संतुलित खाने पर ध्यान देना चाहिए। खाना खाने के बाद सौंफ और मिश्री का सेवन जरूर करें

◆वृश्चिक राशि जल तत्व की होती हैं और मंगल इन का स्वामी ग्रह होता है। यह लोग मसालेदार खाना पसंद करते हैं।

  • मोटापा कम करने के लिए इन्हें  मसालेदार खाना खाने से बचना चाहिए।

◆धनु अग्नि तत्व की राशि है। बृहस्पति इसका स्वामी ग्रह है। इन लोगों का वजन बढ़ना एक सामान्य सी बात होती है। इन लोगों का चेहरा गोल और गले और छाती के बीच मात्र लटकी रहती है। धनु राशि के लोग एक नंबर के चटोरे होते हैं। इन लोगों को डाइटिंग के लिए समझाना बहुत मुश्किल होता है। क्योंकि खाना इनकी कमजोरी होता है।

  • धनु राशि के जातक पूरब दिशा में सिर करके सोए। गले में सफेद चंदन का तिलक लगाएं। इन लोगों को ज्यादा सोना नहीं पहनना चाहिए।

◆मकर पृथ्वी तत्व की राशि है और शनि इसका स्वामी ग्रह है। इन लोगों को अच्छे और बुरे खाने में फर्क नहीं समझ में आता। 

  • शनि की राशि होने के कारण इन लोगों को नमक का सेवन बहुत कम करना चाहिए। 

  • उन्हें पैर का व्यायाम ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए। 

  • अगर आप पीपल के पेड़ की सात बार परिक्रमा उसे छूते हुए करते हैं तो यह आपके तन के लिए और मन के लिए दोनों के लिए अच्छा रहेगा।

◆कुंभ वायु तत्व की राशि है। शनि इसका स्वामी ग्रह है। कुंभ राशि के जातकों को खाना खाने से ज्यादा खिलाने में आनंद आता हैं। यह लोग बहुत अच्छे cook होते हैं।

  • मोटापे से छुटकारा पाने के लिए इन्हें हरे पत्तेदार सब्जियां ज्यादा से ज्यादा खाना चाहिए। 

  • अखरोट इनके लिए ज्यादा फायदेमंद रहेगा। 

  • इन्हें भी पैरों की एक्सरसाइज ज्यादा से ज्यादा करनी चाहिए। 

  • इनको भी पीपल के पेड़ की परिक्रमा 7 बार करनी चाहिए।

◆मीन राशि जल तत्व से संबंधित है और बृहस्पति इसका स्वामी ग्रह है। अगर किसी की मीन राशि है और उस पर बृहस्पति या चंद्रमा की दृष्टि है तो ऐसा व्यक्ति इतना मोटा होता है जिसकी कोई हद नहीं। लेकिन अगर मीन राशि के जातकों पर सूर्य या शनि की दृष्टि है तो ऐसे लोग दुबले-पतले भी होते हैं।

  • इन्हें 108 बार गायत्री मंत्र स्तोत्र का पाठ भी करना चाहिए ।

मोटापा घटाने के लिए आप इस टोटके का भी प्रयोग कर सकते हैं।

टोटका इस प्रकार है रविवार के दिन अनामिक अँगुली ( Ring Finger) में काला धागा बाँध ले। इससे मोटापा धीरे धीरे गायब होने लगेगा।


कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for Comment

Blogger द्वारा संचालित.