Cheek Astrology | इस तरह के गाल वाले लोग होते हैं गुस्सैल

क्या किसी व्यक्ति के केवल गालों(cheek) का रंग देखकर भी उसका nature स्वभाव मालूम किया जा सकता है? जी हां, astrology में यह संभव है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शरीर के अंगों की बनावट को देखते हुए किसी भी व्यक्ति के स्वभाव, हाव-भाव और आदतों की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

जिन ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव हमारे ऊपर सर्वाधिक होता है उसी के अनुसार शरीर और शरीर के अंग बनते हैं और उसी के अनुसार बनता है हमारा स्वभाव। जानिए गालों के रंग के आधार पर व्यक्ति का स्वभाव कैसा होता है...

Cheek Astrology | गाल देखकर स्वभाव जाने

Lucky-Cheek-in-Astrology-Face-Reading

जिन लोगों के गालों का रंग सफेद होता है वे अक्सर अस्वस्थ रहते हैं। ऐसे लोग किसी न किसी बीमारी से त्रस्त रहते हैं। निराशा रहती है और वे आलसी भी हो सकते हैं। इन लोगों में अनिश्चितता की भावना अधिक होती है। हर कार्य को अपने ही ढंग से करते हैं।


यदि गालों का रंग गेहुंआ या काला है तो ऐसे जातक ह्रदय रोगी, मद्यप्रिय, निम्न विचारधारा के होते हैं। कभी-कभी ऐसे लोग गलत आदतों के अधीन हो जाते हैं।

जिन लोगों के गालों का रंग लाल है वे लोग थोड़े गुस्से वाले होते हैं। यह लोग गुस्सैल स्वभाव के होते हैं। छोटी-छोटी बातों में ही इन्हें क्रोध आ जाता है। ये लोग साहसी, युद्धप्रिय व उत्तेजित व्यक्तित्व के होते हैं। ये लोग किसी भी कार्य को बहुत अच्छे ढंग से पूर्ण करते हैं।

सुखे गाल- असंतुलित आहार, मानसिक चिंता एवं द्वेष प्रवृत्ति वाले जातकों के गाल बैठे हुए होते हैं इस तरह के गाल वाले जातक क्रोधी, चिड़चिड़े व असफल होते हैं।

जिन लोगों के गालों का रंग गुलाबी दिखाई देता है वे लोग संतुलित मानसिकता के होते हैं। किसी भी परिस्थिति में खुद को बहुत अच्छे से सेट कर लेते हैं। हर कार्य को करने की इनकी एक विशेष शैली होती है। इन लोगों को जीवन में कई उपलब्धियां हासिल होती हैं।

यदि जातक के गाल सामान्य मांसल यानी भरे हुए, चिकने एवं तेज लिए हुए हो तो जातक में शारीरिक व मानसिक शक्ति संतुलित होती है। उनमें आकर्षण, प्रभाव व व्यावहारिकता के गुण भी होते हैं।

गालों का रंग पीला होना: ऐसे गाल अस्वस्थता का प्रतीक है। जब किसी व्यक्ति की जीवन शक्ति क्षीण हो जाती है तब उसके गाल पीले रंग के दिखाई देने लगते हैं। ऐसे जातक उत्साहहीन व सदैव भयभीत रहने वाले होते हैं। इन लोगों को किसी विशेषज्ञ चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।

भरे हुए गाल(
cheek)- ऐसे जातक जिनके गाल अधिक भरे हुए होते हैं वे स्थूल शरीर वाले, भोगी, समृद्ध तथा विलासी होते हैं। उनका मानसिक विकास शरीर के अपेक्षा कम होता है। ये लोग दिखने में परिपक्व दिखाई देते हैं लेकिन इनका बौद्धिक स्तर शरीर की अपेक्षा थोड़ा ही रहता है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for Comment

Blogger द्वारा संचालित.