सही दिशा में लगा मनी प्लांट ही बनाता है धनवान- The Best place for Money Plant

ऐसा माना जाता है कि मनी प्लांट लगाने से धन-धान्य में वृद्धि तो होती ही है साथ ही घर का वातावरण भी शुद्ध हो जाता है। लेकिन हम से कई लोगों को यह नहीं पता होता कि घर की गलत दिशा में या खराब रखरखाव के साथ रखा गया मनी प्लांट ना सिर्फ धन की हानि करवाता है बल्कि घर की खुशियां और मांगलिक कार्य में भी रुकावट पैदा कर सकता है

Best Direction for Money Plant


 

मनी प्लांट से पूरा लाभ प्राप्त करने के लिए इसे कहां लगाना चाहिए और कहां नहीं लगाना चाहिए आइए जानते हैं।

  • मत्स्य पुराण में वास्तु विज्ञान एवं उसके प्रभाव का उल्लेख मिलता है। इसमे बताया गया है कि बेल और लताओं पर शुक्र ग्रह का प्रभाव होता है।

  • इन्हें घर की आग्नेय दिशा यानी दक्षिण-पूर्व भाग में खाली स्थान में लगाना चाहिए। दक्षिण पूर्व की दिशा के देवता भगवान गणेश हैं और इस दिशा का स्वामी ग्रह शुक्र है। 

  • गणेश सुख समृद्धि दिलाने वाली देवता है और शुक्र ग्रह से हर तरह के भोग विलास प्राप्त होता है. इसलिए इसी दिशा में मनी प्लांट का पौधा लगाना सर्वोत्तम होता है

  • ड्राइंग रूम मनी प्लांट लगाने से यहां आने वाले सभी लोगों के साथ आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे.

  • शुक्र ग्रह वैवाहिक जीवन का कारक है इसलिए मनी प्लांट को लगाने से वैवाहिक जीवन सुखी रहता है।

  • मनी प्लांट का जमीन पर चलना अशोक महान माना जाता है अशुभ माना जाता है. इसलिए मनी प्लांट को गमले में लगाकर और पतली लकड़ी के सहारे इसे ऊपर की ओर जाने दे. जैसे-जैसे पौधा बड़ा होता जाएगा, घर में सुख समृद्धि आती जाएगी.

  • घर के मुख्य द्वार के दोनों तरफ खिड़कियां होने से घर में आर्थिक पैसे की तंगी का सामना करना पड़ता है. यह एक बड़ा वास्तु दोष है. अगर आपने अनजाने में खिडकी बनवा ली है तो इनमें दोनों खिड़कियों के बाहर की तरफ से मनी प्लांट लगाये और ध्यान रहे कि मनी प्लांट खिड़कियों को ढकता हुआ ऊपर की ओर बढ़ता रहे.

  • घर के गार्डन में मनी प्लांट लगाना बहुत अच्छा माना जाता है. पेड़ या किसी अन्य चीज के सहारे इन्हें ऊपर चढ़ाया जा सकता है। इस दिशा में सुगंधित फूल भी लगाया जा सकता है क्योंकि इनका कारक ग्रह भी शुक्र होता है। 

किस दिशा में लगा मनी प्लांट बुरा प्रभाव देगा

आग्नेय दिशा यानी दक्षिण पूर्व में इन्हें लगना शुभ फलों की वृद्धि करता है। लताओं को भी मनी प्लांट की तरह उत्तर पूर्व में नहीं लगाना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for Comment

Blogger द्वारा संचालित.