Anger in Taurus Man: How to Handle Them

दोस्तों, क्रोध या गुस्सा (Anger) एक ऐसी चीज है जो किसी भी relationship में जहर घोल देती है। क्रोध करने वाला व्यक्ति क्रोध करने से पहले भी दुखी रहता है, क्रोध करते वक्त भी और उसके बाद भी दुखी ही रहता है।

गुस्से में बोले गए शब्दों के लिए बेशक सामने वाला जुबान से तो माफ कर दे। परंतु गुस्से में आपके द्वारा बोले गए वो शब्द सामने वाले को जिंदगी भर याद रहते हैं। इसलिए आपको अपने क्रोध पर काबू पाना सीखना चाहिए।

वृषभ राशि और गुस्सा

Taurus man anger

आज हम वृषभ राशि के लोगों की इसी कमी के बारे में बताएंगे। वृषभ राशि, राशि चक्र में दूसरे नंबर पर आती है। इसका स्वामी शुक्र है और इस राशि का चिन्ह बैल है। 

दोस्तों हमारी राशियों के निशान या चिन्ह उस राशि के जातकों के स्वभाव के बारे में बहुत हद तक जानकारी देते हैं। इस राशि के लोगों का स्वभाव भी बैल की तरह शांत और उग्र दोनों तरह का होता है। आपने कई जगह बैल को शांत खड़े हुए देखा होगा। लेकिन वह जब गुस्से की स्थिति में आता है तब उथल-पुथल मचा देता है। ऐसे में उसे संभालना मुश्किल हो जाता है। ठीक इसी प्रकार का स्वभाव वृषभ राशि वालों का होता है।

वृषभ राशि के लोगों को गुस्सा बहुत आता है। गुस्सा आने पर यह लोग कोई न कोई बवाल खड़ा कर देते हैं। चाहे वह घर में हो, ऑफिस में या बिजनेस में।


परंतु इनकी खासियत होती है कि ये लोग अपने गुस्से पर बहुत जल्दी काबू भी पा लेते हैं। इनका गुस्सा इनकी इच्छा पर भी निर्भर करता है। मतलब जब ये लोग चाहते हैं तभी इनका गुस्सा प्रकट होता है, नहीं तो कोई लाख कोशिश कर ले इनको गुस्सा नही दिला सकता। 

वृषभ राशि के लोग चाहते हैं कि सबकुछ उनके हिसाब से हो अगर चीजें आपके अनुसार नहीं हो रही तो ऐसे में उन्हें में गुस्से की भावना आ जाती है।

भगवान श्री कृष्ण भी वृषभ राशि के थे

Taurus man anger

भगवान श्री कृष्ण की भी वृषभ राशि थी। जब भीष्म पितामह ने प्रतिज्ञा की थी की वे श्री कृष्ण से अस्त्र शस्त्र उठावा लेंगे। तो जब उन्होंने पांडव सेना में त्राहि त्राहि मचा दी थी तो श्री कृष्ण क्रोध में आ गए और तब जाकर उन्होंने शस्त्र उठाया। परंतु पितामह के कहने पर वे तुरंत शांत भी हो गए।

भगवान श्री कृष्ण की तरह वृषभ राशि के जातकों को गुस्सा तो आता है लेकिन वह अपने गुस्से को छुपना अच्छे से जानते हैं। क्योंकि इस राशि के जातकों का मन स्थिर होता है। यह लोग कमजोर मन वाले नहीं होते। क्योंकि इनकी राशि में चंद्रमा उच्च का होता है।

ऐसे में इनके मन मस्तक पर कोई हावी हो जाए ऐसा बहुत कम ही होता है।


Watch Pt.Suresh Pandey to know more👉 Link

वृषभ राशि वाले अपने गुस्से पर काबू कैसे पाएं

  • वृषभ राशि के जातकों को अपने गुस्से पर काबू पाने के लिए भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए।
  • पूजा करने वाली सुपारी बुधवार के दिन गणेश मंदिर में जरूर दान करना चाहिए। 

  • अंकुरित मूंग और सौंफ का सेवन आपको हर दिन करना चाहिए।

  • दोपहर के खाने में आपको दही का सेवन बिना नमक के जरूर करना चाहिए।



कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for Comment

Blogger द्वारा संचालित.