दिवाली के दिन काले घोड़े की नाल का यह तांत्रिक उपाय जरूर करें

काले घोड़े की नाल को शनि ग्रह से संबंधित माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि काले घोड़े की नाल से बना छल्ला या अंगूठी पहनने से शनि के दुष्प्रभाव में फायदा होता है। आज हम आपको दिवाली के दिन काले घोड़े की नाल का ऐसा तांत्रिक उपाय बताएंगे जो आपकी किस्मत के दरवाजे खोलने वाला साबित हो सकता है।

काले घोड़े की नाल

काले घोड़े की नाल के चमत्कारी प्रयोग

  • दिवाली के दिन इस तांत्रिक उपाय को करें। सबसे पहले एक ऐसी काले घोड़े की नाल लेकर आएं जो कहीं से टूटी या खंडित ना हो। 
  • घोड़े की नाल आसानी से बाजार में पूजन सामग्री की दुकानों से या घोड़ा गाड़ी वालों से प्राप्त की जा सकती है। जब नाल मिल जाए तो इसे घर लें आएं। 
  • इसके बाद घर आकर एक कटोरी में सरसो का तेल लें और घोड़े की नाल को सरसो के तेल में डूबोकर रख दें। नाल को इसी प्रकार दीपावली तक रखे रहने दें।
  • दीपावली के दिन  सरसो के तेल से घोड़े की नाल को निकाल लें। इसके बाद एक कटोरी में कच्चा दूध और गंगाजल लें। अब इस कटोरी में घोड़े की नाल को डूबोकर रखें। नाल दीपावली की रात 12 बजे तक रखे रहने दें।
  • दिवाली के दिन घर में लक्ष्मी की पूजा के लिए उचित तैयारियां कर लें, पूजन सामग्री आदि व्यस्थित ढंग से सजा लें। रात्रि के समय शुभ मुहूर्त में महालक्ष्मी का पूजन करें।
  • दीपावली की रात 12 बजे दूध और गंगाजल से उस नाल को निकाल लें। इसके तुरंत बाद इस काले घोड़े की नाल को घर के मुख्य द्वार पर इस प्रकार कील से ठोककर लगा दें कि नाल का मुंह नीचे की ओर रहे।
  • कुछ ही दिनों में इस उपाय का सकारात्मक असर दिखाई देगा। लक्ष्मी की कृपा  प्राप्त होगी और घर से नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाएगी। परिवार के सदस्यों को कार्यों में सफलता मिलने लगेगी।

काले घोड़े की नाल
यदि इस उपाय के बाद भी आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त नहीं हो रहे हैं तो आप इस नाल का मुंह ऊपर की ओर कर सकते हैं। इसके बाद निश्चित ही शुभ फल प्राप्त होंगे।


यह एक तांत्रिक उपाय है। इसे आस्था और विश्वास के साथ किया जाना चाहिए। इसके साथ ही ध्यान रखें कि यह बात किसी को बताए नहीं कि आप यह उपाय कर रहे हैं। मन में शंका या संदेह होने पर उपाय निष्फल भी हो सकता है।


कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for Comment

Blogger द्वारा संचालित.