Madar ke Ped ke Fayde | सावन में शिवलिंग की करें मदार की रुई से पूजा

Madar ki Rui ke Fayde | मदार या आक की रुई के फायदे

मदार की रुई से दीपक बना कर सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा करने का विधान शास्त्रों में वर्णित है। इस महीने में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए लोग तमाम जतन करते हैं। उसी क्रम में मदार Madar का पौधा भी आता है। 

मदार के पौधे का महत्व हमारे वेद शास्त्रों में बहुत बताया गया है। शास्त्रों के मुताबिक मदार के पेड़ में भगवान शिव का वास होता है। सावन के महीने में मदार के पौधे में जल चढ़ाने से हर मनोकामना पूरी होती है। इसके फूल, पत्ते, फल और यहां तक की जड़ का भी पूजा पाठ में महत्व बताया गया है। मदार के फूलों की माला बना कर भी भगवान शिव को चढ़ाया जाता है।

मदार या आक के पौधे कई प्रकार के होते हैं। लेकिन सफेद मदार का विशेष महत्व बताया गया है।

अगर सावन के महीने में मदार के पौधे पर पके हुए फलों की रुई को जिसे आक की रुई भी कहते हैं, दीपक बना कर और भगवान शिव के आगे उसे मंदिर में प्रज्वलित किया जाए तो शिव प्रसन्न होते है।

ऐसा नियमित रूप से करने से ग्रह बाधा से मुक्ति मिलती है।
Madar ke Ped ke Fayde

सफेद मदार की रूई से दीपक जलाने से कानूनी मामलों में सफलता मिलती है।

अगर कोई विद्यार्थी IAS, IPS परीक्षा की तैयारी कर रहा है और इंटरव्यू तक पहुंचने के बाद असफलता मिल रही है तो ऐसे मैं आपको चाहिए कि 21 दिनों तक सफेद मदार की रुई का दीपक भगवान गणेश के सामने जलाएं। ऐसा करने से निश्चित रूप से आपका मनोबल बढ़ेगा और परीक्षा में सफलता की संभावना बढ़ जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:-

Sawan 2022: सावन में शिव की कृपा पाने के लिए लगाएं ये पौधे


मोक्ष और महान ज्योतिषी भी बना सकता है केतु


कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for Comment

Blogger द्वारा संचालित.