Benefits of Ram Raksha Stotra | राम रक्षा स्तोत्र पाठ के फायदे

राम रक्षा स्तोत्र पाठ के फायदे

What is Ram Raksha Stotra |
राम रक्षा स्तोत्र पाठ के फायदे

जय श्री राम मित्रों, रामरक्षास्तोत्र के बारे में आपने जरूर सुना होगा। यह बुध कौशिक ऋषि द्वारा बनाया गया भगवान श्रीराम का एक स्तुति गान है।
स्तुति गान यानी इसमें महर्षि बुध कौशिक ने भगवान श्री राम की कई रूपों का वर्णन करते हुए उनकी स्तुति की है। इसमें उन्होंने अनेक नामों से प्रभु श्रीराम के नाम का गुणगान किया है। 


राम रक्षा स्तोत्र की क्या मान्यता लोगों में प्रचलित है।
ऐसा माना जाता है कि श्री रामरक्षा स्तोत्रम् का पाठ यदि कोई एक बार में ग्यारह बार करे तो इसका प्रभाव पूरे दिन तक रहता है। वहीं यदि लगातार 45 दिनों तक इसका पाठ किया जाए तो उसके पश्चात इसका प्रभाव और ज्यादा समय तक लगभग दोगुना हो जाता है। 
Ram Raksha Stotra को पढ़ने के benefits में भय से मुक्ति, विरोधियों को परास्त करना, आत्मविश्वास बढ़ाना आदि शामिल हैं। इसके अलावा श्री रामरक्षा स्तोत्रम से कुछ सरल ज्योतिषीय उपाय भी किये जा सकते हैं जो आपको मुसीबतों से बचा सकते हैं। आइये जानते हैं राम रक्षा स्तोत्रम् के कुछ सरल ज्योतिषीय उपाय।

Ram Raksha Stotra से सरसों के दानों को सिद्ध करना

Ram Raksha Stotra

जी हां दोस्तों, राम रक्षा स्तोत्र से सरसों सिद्ध की जा सकती है जो कई स्थानों पर आपके लिये शुभ हो सकती है। इसके लिये आपको करना सिर्फ इतना है कि एक कटोरी में थोड़ी सरसों डाल लें। उसके पश्चात उसे किसी आसन या ऊनी वस्त्र पर रखें। अब राम रक्षा स्तोत्रम का 11 बार पाठ करें और पाठ के दौरान अपनी ऊंगलियों से सरसों के दानों को कटोरी में घुमाते रहें।

राम रक्षा स्तोत्रम का पाठ आप किसी आसन पर बैठकर ही करें और अपने सामने प्रभु श्री राम का रक्षा यंत्र या फिर श्री राम की प्रतिमा हो जिसे देखते हुए आप मंत्रोच्चारण कर सकें।

स्तोत्र का 11 बार पाठ होने के पश्चात यह सिद्ध हो जायेगी। अब आप इसे पूजा घर या किसी पवित्र साफ-सुथरी जगह पर रख सकते हैं। अब जरूरत के समय आप सिद्ध हो चुकी सरसों को आजमा सकते हैं।

कहां कहां करें इस सरसों का प्रयोग?

1.यदि न्यायालय में आपका कोई मामला लंबित है तो सरसों के कुछ दानें अपनी जेब में डालकर ले जायें। जहां विपक्षी बैठा हो उसके सम्मुख इन दानों को फेंक दें।

2.आप किसी प्रतियोगी परीक्षा, खेल, या फिर साक्षात्कार आदि के लिये जा रहे हैं तो भी अपनी जेब में इन दानों को रखकर जायें।

3.किसी अनिष्ठ या अनहोनी की आशंका आपको हो तो भी आप सिद्ध सरसों को अपने साथ रख सकते हैं।

4.यदि आप कहीं घूमने जा रहे हैं अथवा कामकाज के सिलसिले में कोई यात्रा कर रहे हैं तो सिद्ध सरसों को साथ रखने से आपका सार्य सिद्ध होगा व आपकी यात्रा मंगलमयी रहेगी।

राम रक्षा स्तोत्र पानी को भी कर सकते हैं सिद्ध

राम रक्षा स्तोत्रम् से पानी को भी सरसों की तरह सिद्ध किया जा सकता है और उससे भी कुछ उपाय किये जा सकते हैं। लेकिन इसकी विधि थोड़ी अलग है और इस पानी को विशेषकर औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
दरअसल राम रक्षा स्तोत्रम से सिद्ध पानी रोगी को पिलाया जा सकता है। मान्यता है कि इससे रोगी को काफी राहत मिलती है और धीरे-धीरे प्रभु श्री राम की कृपा से उन्हें रोग से मुक्ति मिलने लगती है।

पानी को कैसे बना सकते हैं चमत्कारी

पानी को सिद्ध करने के लिये राम रक्षा स्तोत्रम का पाठ करते हुए तांबे के बर्तन में पानी भरकर इसे अपने हाथ में पकड़ कर रखें और अपनी दृष्टि पानी में रखें। श्री राम चंद्र का स्तुतिगान करते हुए महसूस करें कि आपकी ऊर्जा पानी में जा रही है। राम रक्षा मंत्रोच्चारण करते समय यह भी ध्यान रखें कि आपको प्रत्येक मंत्र का अर्थ भी ज्ञात हो।

Frequently Asked Questions (FAQs)

प्रश्न 1: राम रक्षा स्तोत्र का महत्व क्या है?

उत्तर: राम रक्षा स्तोत्र का जाप भगवान राम की दैविक संरक्षा और कृपा को प्राप्त करने का एक मार्ग है। यह स्तोत्र आपको नकारात्मकता से बचाकर शांति, स्थिरता, और आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करता है।


प्रश्न 2: क्या राम रक्षा स्तोत्र बुरी नजर से बचाता है?
उत्तर: हां, राम रक्षा स्तोत्र का जाप नकारात्मक ऊर्जाओं से बचाता है और आपको बुरी नजर से सुरक्षा प्रदान करता है। इसके जाप से आप अपनी ऊर्जा को प्रशांत कर सकते हैं और अपनी आध्यात्मिक रक्षा में एक वृद्धि कर सकते हैं।


प्रश्न 3: राम रक्षा स्तोत्र की विधि क्या है?
उत्तर: राम रक्षा स्तोत्र को नियमित रूप से जपने से आप इसके लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आप इस स्तोत्र को दैनिक पूजा या जापके समय शामिल कर सकते हैं। सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त करने के लिए, आप श्रद्धा और समर्पण के साथ राम रक्षा स्तोत्र का जाप करें।


प्रश्न 4: राम रक्षा स्तोत्र की उच्चारण की संख्या क्या होनी चाहिए?
उत्तर: राम रक्षा स्तोत्र को 11, 21, 51, या 108 बार जपा जा सकता है। आप अपनी साधना के अनुसार उच्चारण की संख्या का चयन कर सकते हैं। नियमित रूप से जप करने से आप अधिकारिक रूप से इसके लाभ प्राप्त करेंगे।


प्रश्न 5: क्या राम रक्षा स्तोत्र आत्मविश्वास में सुधार कर सकता है?
उत्तर: जी हां, राम रक्षा स्तोत्र का जाप आपके आत्मविश्वास को सुधार सकता है। इस स्तोत्र के जाप से आपको साहस, स्थिरता, और आत्म-प्रेम में वृद्धि होगी और आप अपने आप पर विश्वास करने की क्षमता प्राप्त करेंगे।


प्रश्न 6: राम रक्षा स्तोत्र का जाप किस समय करना चाहिए?
उत्तर: राम रक्षा स्तोत्र का जाप आप किसी भी समय कर सकते हैं, लेकिन सबसे अच्छा समय सुबह और शाम के समय होता है। इसे ध्यान से और एक स्थिर और शांत माहौल में जपें, ताकि आप पूर्णता के साथ उसके लाभ प्राप्त कर सकें।


इस तरह से, राम रक्षा स्तोत्र के जप से आप भगवान राम के आध्यात्मिक आदेशों और शांति की अनुभूति कर सकते हैं। इसे अपने जीवन में एक महत्वपूर्ण ध्येय बनाएं और इसके लाभ प्राप्त करें।


निष्कर्ष

राम रक्षा स्तोत्र एक महत्वपूर्ण प्रार्थना है जो भक्तों को आध्यात्मिक सुख और भगवान राम की कृपा प्रदान करती है। इसके जाप से आप अपनी आत्मिक ऊर्जा को शक्तिशाली बना सकते हैं और अपने जीवन के चुनौतियों का सामना करने के लिए साहस प्राप्त कर सकते हैं। जीवन की अवस्थाओं में, राम रक्षा स्तोत्र आपके लिए एक मार्गदर्शक की भूमिका निभा सकता है और आपको आध्यात्मिक जागरूकता में आगे बढ़ने में मदद कर सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for Comment

Blogger द्वारा संचालित.