Your Lucky Plants- ये पौधे ला सकते हैं आपके घर खुशियाँ

Lucky Plants

पृथ्वी पर पौधे न केवल हमारे वातावरण को सुंदर बनाते हैं, बल्कि वे हमारे दिलों को भी आनंदित बनाते हैं। प्रकृति के इन नायाब खजानों में से कुछ पौधे ऐसे होते हैं जिन्हें घर में उगाने से हमारे जीवन में खुशियों की बौछार होती है। यह BLOG आपको वो पौधे बताएगा जो आपके घर को आनंदमय और पौधे बगीचे को खुशनुमा बना सकते हैं।

Your Lucky Plants- ये पौधे ला सकते हैं आपके घर खुशियाँ

1.बेल का पौधा

हिन्दू धर्म में वैसे तो कई तरह के पेड़ पौधों को शुभ माना गया है। उसके पीछे धार्मिक कारण के साथ कई वैज्ञानिक कारण भी जुड़े हुए हैं। इनमें बेल का पेड़ भी काफी महत्वपूर्ण माना गया है।

हिन्दू धर्म में बेल को शिव का पौधा भी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि बेल का पेड़ काटने से वंश का नाश हो जाता है। सावन में बेल का पौधा  जरूर लगाएं और उसकी देखभाल करें। ऐसा करने से आपके वंश की वृद्धि होगी।

बेल का पेड़

सावन के महीने में बेल के पेड़ को रोज सींचने से पितरों की शांति  होती है और भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।

सावन में शिवलिंग पर चढाने के लिए अगर 4, 5, 6, या 7 पत्ती वाला बेलपत्र मिल जाए तो यह आपके लिए लकी साबित हो सकता है। ऐसे पत्ते को शिवलिंग पर चढ़ाने से अनंत गुना फल मिलता है।

बेल के पेड़ के नीचे शिवलिंग की स्थापना करें और जल अर्पित करना हिन्दू धर्म में बहुत पुण्य माना गया है। ऐसे लोगों की आने वाली कई पीढ़ियों को इससे फायदा मिलता है।

बेल के पेड़ के साथ सफेद मदार का पेड़ लगाने से मां लक्ष्मी की असीम कृपा प्राप्त होती है।

2.शमी का पौधा

घर मे शमी का पौधा जरूर लगाएं। इससे शनि ग्रह के दुष्प्रभाव में फायदा मिलता है और शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है।

शनिवार को शमी के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दिया जलाने से शनि की साढ़ेसाती, महादशा और ढैय्या में फायदा मिलता है।
घर मे शमी का पौधा

शमी के पेड़ में भगवान महादेव का भी वास माना गया है। इसके पत्ते को भगवान गणेश को चढ़ाने पर भी फायदा मिलता है।

सावन के महीने में  शमी के पेड में फूल निकलते हैं। शमी के फूल 3 तरह के होते हैं:- पीला, नीला और केसरिया।

अगर हो सके तो इनमें से किसी फूल को शिव मंदिर में शिवलिंग पर चढाएं, इससे कई गुना फल मिलता है।

शमी का पौधा

गणेश जी को शमी के पत्ते चढ़ाने से घरेलू क्लेश शांत होते हैं।

किसी शुभ कार्य के लिए निकलते समय शमी के पौधे को देखने से कार्य में सफलता मिलती है।

3.सफेद कनेर का पौधा दिलाएगा समृद्धि

सावन के पावन महीने में मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सफ़ेद कनेर के पौधे को लगाएं। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। यदि आप  मांगलिक दोष से पीड़ित हैं तो आपको लाल कनेर का पौधा  लगाना चाहिए।

सफेद कनेर

सावन के महीने में महादेव को सफेद कनेर के पौधे का फूल अर्पित करने से हर मनोकामना पूरी होती है और हर तरह के शारीरिक विकार दूर होते हैं।

हिन्दू धर्म में कनेर के वृक्ष के बारे में यह कहा गया है कि इसे घर के मुख्य द्वार के सामने नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से पुत्र प्राप्ति में समस्या आती है। घर में अभाव बना रहता है। 

यही नहीं 'क' से शुरू होने वाले किसी भी पौधे को (जैसे कटहल का पेड़) अपने घर के सामने या आसपास नहीं लगाना चाहिए।

4.अपामार्ग का पौधा चमकाएगा किस्मत

ऐसा कहा जाता है कि जिनके बच्चे हकलाते हैं या उनकी जबान साफ नहीं है, उन्हें अपामार्ग के पौधे की दातुन 72 दिनों तक करवानी चाहिए। ऐसा करने से उनकी वाणी पर साक्षात सरस्वती का  वास हो जाता है और जुबान बिल्कुल साफ हो जाती है। 

अपामार्ग का पौधा

इसलिए अगर आप शहरों में रहते हैं तो आपको गमले में इस पौधे को जरूर लगाना चाहिए। इसे धन लाभ तो होगा ही मन भी शांत रहेगा।

5.मदार का पौधा भी लगायें

सफेद मदार की मंजरी शिवलिंग पर चढ़ाने से हर मनोकामना पूरी होती है। इसलिए सफेद मदार का पौधा हर किसी को सावन के महीने में जरूर लगाना चाहिए। अपने घर के सामने आप सफेद मदार का पौधा लगा सकते हैं। इससे घर का वास्तु दोष तो ठीक रहेगा ही घर मे सुख शांति भी बनी रहेगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (Frequently Asked Questions)

1. क्या पौधों के रखने से वास्तु दोष दूर हो सकते हैं?

हां, कुछ पौधे वास्तु दोष को दूर करने में मदद कर सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी, बम्बू प्लांट, और अलोवेरा जैसे पौधे नकारात्मक ऊर्जा को दूर करते हैं और घर में शुभता लाते हैं।

2. कौन से पौधे घर में धन की वृद्धि में मदद कर सकते हैं?

सूर्यमुखी, पथरचट्टा, और क्रिस्टल ट्री जैसे पौधे धन की बरकत को अपने साथ लाते हैं और वित्तीय समृद्धि में सहायक होते हैं। इन्हें घर में रखने से आर्थिक समस्याओं का समाधान हो सकता है।

3. कौन से पौधे घर की सुंदरता में चार चाँद लगाते हैं?

फ़िकस, एलोवेरा, स्पाइडर प्लांट, और रबर प्लांट जैसे पौधे घर की सुंदरता में चार चाँद लगा सकते हैं। इन्हें घर के अंदर रखकर, आप अपने INTERIOR को आकर्षक बना सकते हैं।

4. पौधे रखने से वास्तविकता में किस प्रकार का फ़र्क पड़ता है?

पौधे घर में शुद्धता और ताजगी को बनाए रखते हैं। वे वास्तविकता को सुंदरता से भर देते हैं और एक प्रकृतिक वातावरण प्रदान करते हैं जो हमारे जीवन को आनंदमय बनाता है।

5. क्या हरे पौधे घर के वातावरण को शुद्ध करते हैं?

हां, हरे पौधे घर के वातावरण को शुद्ध करने में मदद करते हैं। वे कार्बन डाइऑक्साइड को ऑक्सीजन में परिवर्तित करके वायुमंडल के लिए गुणकारी होते हैं और वातावरण में शुद्धता बनाए रखते हैं।


Note:- हमारे शास्त्रों, धर्म संस्कृति और कर्मकांड से जुड़ी बातों को जानने के लिए इस ब्लॉग को SUBSCRIBEऔर follow जरूर करें और अपने संबंधियों मित्रों के बीच इसे शेयर करें।

कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for Comment

Blogger द्वारा संचालित.