Perfect Girl to Marry | लड़की में ये लक्षण दिखे तो हरगिज ना करें शादी

"एक कामयाब इंसान के पीछे उसकी पत्नी का हाथ होता है।" कई बार आपने देखा होगा की शादी के बाद पति की किस्मत अचानक रातो रात चमक जाती है। शास्त्रों में ऐसी लड़कियों के कुछ खास लक्षण बताए गए हैं जो शादी होते ही उनके पति को फर्श से अर्श तक ले जाते हैं।

Perfect Girl to Marry | पति की किस्मत बदलने वाली लडकियों के लक्षण

Perfect Girl to Marry
कई बार ऐसा भी देखा गया है कि शादी के बाद पत्नी परिवार पर ऐसा दुर्भाग्य लेकर आती है कि पूरा परिवार ही बर्बादी के कगार पर पहुंच जाता है। ऐसा तब होता है जब उनकी शादी से पहले कुंडली मिलान भी किया जा चुका होता है। परंतु उसके बाद भी ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति देखने को मिलती है।

आज हम आपको स्त्रियों में कुछ ऐसे गुण या लक्षण बताएंगे जिन्हें देखने के बाद आप अनुमान लगा सकेंगे कि लड़की आपके लिए किस्मत बदलने वाली साबित हो सकती है या नहीं।

सामुद्रिक शास्त्र में लड़कियों के कई ऐसे लक्षण बताए गए हैं जिनसे जिन्हें देखकर यह बताया जा सकता है कि उनका वैवाहिक जीवन कैसा होगा क्या वह शादी के बाद अपने पति का भाग्योदय कर पाएगी या अपने पति को बर्बादी के कगार पर ले जाएगी।

Perfect Girl में होने चाहिए ये लक्षण

1. जिस किसी लड़की के गले मे रेखा बनी हो और उसकी आंखों का कुछ हिस्सा लाल या आंखों में लालिमा नजर आती हो वह जिस घर में भी जाती है, घर-परिवार खूब पनपता व फलता-फूलता है।

2. मीठे बोल बोलनेवाली, हर रोज स्नान करने वाली, कम खाना खाने वाली, कम सोने वाली और हर वक्त पवित्रता और सफ़सफाई का ध्यान रखने वाली स्त्री भी भाग्यशाली मानी जाती है।

3. परिवारवालों, पति या बड़े बूढ़ों की कही भलाई की बातें न माननेवाली, अपने मन-मुताबिक जीवन गुजारने वाली स्त्री आसुरी प्रवृत्ति की होती है। इसी तरह पवित्रता, सदाचार न समझने के साथ सौंदर्यरहित व हमेशा गंदी रहने वाली स्त्री पिशाची प्रवृत्ति की मानी गई है।

4. ज्यादा चंचल स्वभाव, चपल आंखों वाली, यहां-वहां नजर रखने वाली व लालच रखने वाली लड़की को वानरी या बंदर की श्रेणी में बताया गया है। 

5. जिस स्त्री के बाएं हिस्से जैसे हाथ, छाती, कान के ऊपर या गले पर तिल या मस्सा होता है, उस स्त्री की पहली संतान पुत्र होती है।

6. वहीं जिस स्त्री को मनचाहे सुख मिलते हैं, उसके पैर लाल रंग, ऐड़ी छोटी, अंगुलियां सुंदर व एक समान मिली हुई व आंखे लाल रंग की होती है। ऐसी औरत जरूर एक दिन अपने पति की किस्मत बदल देती है।

7. जिस स्त्री के कान लंबे, नाक खूबसूरत और भौंहे धनुष के समान टेढ़ी होती है। वह जीवन में अपार सुखों को भोगती है। दुबली, सांवले रंग की मीठा बोलने वाली, शंख की तरह बिल्कुल साफ व चमकदार दांतो वाली, कोमल व चिकने अंगो वाली स्त्री को वैभव और ऐश्वर्य मिलता है।

8. छुपकर गलत काम या पाप करने वाली, उसे छुपाने वाली, मंशा को दबाकर रखने वाली स्त्री बिल्ली के समान प्रवृत्ति वाली होती है। ऐसी स्त्रियां पति के लिए दुर्भाग्य का कारण बनती हैं।

9. जिस स्त्री के पैर टेढ़-मेढ़े, चेहरा सुंदर न हो, ऊपरी होंठ पर बाल हो वह जल्द ही पति को मार देती है। यही नहीं ज्यादा खाने वाली, बोलने वाली, कटु बात करने वाली और पति को मारने वाली स्त्री राक्षसी प्रवृत्ति की होती है।

10. जिस स्त्री के ललाट में त्रिशूल का निशान होता है, उसकी हजारों दासियां सेवा करती है। यानी उसका जीवन खूब सुख-सुविधाओं से गुजरता है। ऐसी स्त्रियां अपने पति को आसमान की बुलंदियों तक पहुंचा देती है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for Comment

Blogger द्वारा संचालित.