Bring Positive Energy at Home | घर में लाएं सकारात्मक ऊर्जा

Bring Positive Energy in Home कैसे आएगी घर में सकारात्मक  ऊर्जा

हमारे घर, Office या किसी भी अन्य कार्यक्षेत्र में एक खास तरह की ऊर्जा निरंतर प्रवाहित होती रहती है। अगर ऊर्जा के इस प्रवाह में कोई रुकावट आती है तो इसका flow या प्रवाह रुक जाता है। इसी को नकारात्मक ऊर्जा या negative energy कहते हैं। और अगर इस ऊर्जा के प्रवाह में किसी भी तरह की कोई रुकावट नहीं आती तो उसे सकारात्मक या positive energy कहते हैं।

घर मे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह निरंतर बनाए रखने के लिए वास्तु शास्त्र की छोटी-छोटी बातों पर अवश्य ध्यान देना चाहिए। अगर जाने अनजाने घर में किसी कारण कोई वास्तु दोष आ गया तो घर का positive atmosphere खराब हो सकता है।

घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाये रखने और positive energy को घर के कोने-कोने तक पहुंचाने के लिए Vastu Shastra में कई प्रकार के उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने पर घर में positivity बनी रहती है। आइये जानें वास्तु के कुछ छोटे-छोटे उपाय...

इनका धुआं कुछ देर के लिए घर में फैलाएं 

घर में सकारात्मक माहौल बनाने और negative energy को दूर करने के लिए हर रोज घर में 5 पवित्र चीजों का धुआं कुछ देर के लिए फैलाना चाहिए।

ये पांच चीजें हैं:- कर्पूर(camphor), देशी घी (ghee), चदंन(sandalwood), लोबान (
frankincense) और गुग्गल (benzoin)

गाय के गोबर से बना एक कंडा जलाएं और जब उसमें धुआं निकलना बंद हो जाएं, तब ये पांचों चीजें कंडे के अंगारों पर डाल दें। इसके बाद जो धुआं निकलेगा, उसे पूरे घर में फैलाएं। 

ये पांचों ही चीजें पवित्र मानी गई हैं और इनसे निकलने वाला धुआं घर का वातावरण पवित्र करता है। सूक्ष्म कीटाणु नष्ट होते हैं और वास्तु दोषों का असर खत्म होता है। सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। 

ये पांचों चीजें बाजार में आसानी मिल सकती हैं। इस प्रयोग के वैज्ञानिक महत्व भी हैं.
Create Positivity in Home.

घर मे नमक के पानी से लगाएं पोंछा

घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए घर में पोंछा लगाते समय पानी में थोड़ा नमक मिला लेना चाहिए।

इसके लिए समुद्री नमक यानी साबूत (खड़ा) नमक इस उपाय के लिए श्रेष्ठ रहता है। इस उपाय से भी घर की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है। वातावरण की पवित्रता बढ़ती है।

बाथरूम में रखें साबूत नमक 

घर के Vastu Dosh दूर करने के लिए ये उपाय भी किया जा सकता है। एक कटोरी में साबूत नमक भरें और इस कटोरी को बाथरूम में रखें। इस उपाय से भी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो सकती है।

घर में गौमूत्र का छिड़काव करें

Cow Urine Benefits in Home Vastu
घर में समय-समय पर गौमूत्र का छिड़काव करते रहने से घर मे सकारात्मक वातावरण बना रहता है। मान्यता है कि जिन घरों ये उपाय किया जाता है, वहां सभी देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है। 

गौमूत्र की तीव्र गंध से वातावरण में मौजूद हानिकारक कीटाणु नष्ट हो जाते हैं और वास्तु दोषों के साथ ही नकारात्मक ऊर्जा भी बेअसर हो जाती है।

घर के बाहर बनाएं रंगोली 

Benefits of Rangoli
हर रोज सुबह-सुबह घर के बाहर रंगोली बनानी चाहिए। घर के अंदर और बाहर अच्छी तरह से साफ-सफाई करने के बाद घर के बाहर रंगोली बनाएं।

रंगोली को बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे महालक्ष्मी की प्रसन्न होती हैं। घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह लगातार होता रहता है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for Comment

Blogger द्वारा संचालित.